Tripura: TMC के त्रिपुरा अध्यक्ष ने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी को लिखा पत्र
Tripura: तृणमूल कांग्रेस के त्रिपुरा अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने मंगलवार को पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। बिस्वास ने इस्तीफे में अपने इस कदम की वजह को नहीं बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस के त्रिपुरा अध्यक्ष पीजूष कांति बिस्वास ने मंगलवार को पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। बिस्वास ने इस्तीफे में अपने इस कदम की वजह को नहीं बताया है, लेकिन यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कारण व्यक्तिगत हैं।
त्रिपुरा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बिस्वास को इस साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस का प्रदेश प्रमुख बनाया गया था। पार्टी ने चुनाव में खराब प्रदर्शन किया और 28 सीटों में से एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा, 'मैं त्रिपुरा प्रदेश तृणमूल कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद और इसकी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।'
इसमें उन्होंने आगे कहा, 'मुझे तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए मैं आपका और तृणमूल कांग्रेस के माननीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का आभारी हूं।' बिस्वास ने संवाददाताओं से कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के लिए काम नहीं कर सके।
उन्होंने कहा, 'चूंकि मैं तृणमूल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में असमर्थ हूं, इसलिए पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है। यही कारण है कि मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है।' बिस्वास ने हालांकि राजनीति में अपने अगले कदम के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।