{"_id":"5ffd3d4c8ebc3e32af7eefbd","slug":"tmc-mp-sisir-adhikari-removed-from-the-post-of-chairman-of-digha-sankrpur-development-authority-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता का एक्शन: सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर को डीएसडीए के चेयरमैन पद से हटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता का एक्शन: सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर को डीएसडीए के चेयरमैन पद से हटाया
Tue, 12 Jan 2021 11:40 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद एवं भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी को दीघा शंकरपुर विकास प्राधिकरण (डीएसडीए) के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी सामने आई है। अधिकारी के स्थान पर विधायक अखिल गिरि को नियुक्त किया गया है, जो तृणमूल कांग्रेस में उनके विरोधी माने जाते हैं।
विज्ञापन
गिरि ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने डीएसडीए के अध्यक्ष के रूप में कुछ नहीं किया। इसलिए उन्हें हटा दिया गया। शिशिर अधिकारी इस वक्त पुर्वी मेदिनीपुर में टीएमसी के जिला अध्यक्ष हैं। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि अधिकारी एजेंसी के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने में सक्षम नहीं थे।
विज्ञापन
TMC MP Sisir Adhikari, father of Suvendhu Adhikari, removed from the post of Chairman of Digha Sankrpur Development Authority Board (DSDA), Akhil Giri to replace him.
— ANI (@ANI) January 12, 2021
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिशिर दा एक अनुभवी नेता हैं। शायद वह अस्वस्थ हैं लेकिन हमें उस समय पीड़ा हुई जब उन्होंने अपने बेटों सुवेंदु और सौमेंदु के खिलाफ कोई शब्द नहीं बोला, जो भाजपा में जाने के बाद लगातार टीएमसी पर हमला कर रहे हैं।
अधिकारी ने इस पर कहा कि वे जो चाहें कर सकते हैं। मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। सुवेंदु ने पिछले महीने भाजपा का दामन थाम लिया। बाद में कांति नगरपालिका के प्रशासक के पद से हटाए जाने के बाद अपने भाई सौमेंदु को भी पार्टी बदलने में मदद की।