कार्रवाई: टीएमसी सांसद शांतनु सेन पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, राज्यसभा में हंगामा
तृणमूल कांग्रेस सांसद शांतनु सेन को केंद्रीय मंत्री के साथ अभद्रता करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस सांसद शांतनु सेन को सदन में उनके अशोभनीय आचरण के लिए शुक्रवार को राज्यसभा के मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। इसके बाद तृणमूल एवं अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण संसद में व्यवधान पैदा हुआ। लिहाजा दो बार के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
TMC MP Santanu Sen suspended from Rajya Sabha for this entire session, a day after he snatched papers from IT Minister Ashwini Vaishnaw and tore them in the House.
विज्ञापन
(File photo) pic.twitter.com/d3bgZ2y9Bu — ANI (@ANI) July 23, 2021
11 बजे सदन की की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को हुई घटना का जिक्र करते हुए इसे अशोभनीय बताया। सभापति ने कहा कि कल जो कुछ हुआ, निश्चित रूप से उससे सदन की गरिमा प्रभावित हुई।
टीएमसी सांसदों ने किया हंगामा
गौरतलब है कि गुरुवार को सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव पेगासस के जरिए भारतीयों की कथित जासूसी के मुद्दे पर सदन में बयान दे रहे थे। उसी दौरान, टीएमसी और कुछ अन्य विपक्षी दल के सांसद हंगामा करते हुए आसन के समीप आ गए और नारेबाजी करने लगे। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के सदस्य शांतनु सेन ने केंद्रीय मंत्री के हाथों से बयान की प्रति छीन ली और उसके टुकड़े कर हवा में लहरा दिया। उपसभापति हरिवंश ने हंगामा कर रहे सदस्यों से असंसदीय व्यवहार ना करने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।