West Bengal: मिथुन चक्रवर्ती के बयान पर TMC का पलटवार, कहा- लगता है वे मानसिक रूप से बीमार थे
इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने कहा कि आज के वक्त में तृणमूल कांग्रेस के करीब 38 विधायकों के हमारे साथ अच्छे रिश्ते हैं। इनमें से करीब 21 तो हमारे सीधे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि यह तो अभी म्यूजिक लॉन्च है, फिल्म की धमाकेदार रिलीज तो अभी बाकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक बड़ा दावा कर के हलचल मचा दी। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा और मिथुन पर जमकर निशाना साधा। मिथुन चक्रवर्ती की टिप्पणी पर टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती एक जाने-माने अभिनेता हैं। अभिनेता और कलाकार विभिन्न सपने देखना जानते हैं। हम आम जनता हैं। हम इतने विविध सपने नहीं देखते हैं। मिथुन चक्रवर्ती को सभी सपने देखने के लिए शुभकामनाएं।
#WATCH | I heard that Mithun Chakraborty was admitted to a hospital a few days back. I think he was mentally ill & not physically... The problem is that he does not know politics: TMC MP Santanu Sen on Mithun Chakraborty's remarks pic.twitter.com/5FUKkM7RIQ
— ANI (@ANI) July 27, 2022विज्ञापन
इसके बाद टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने मिथुन चक्रवर्ती पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि मिथुन चक्रवर्ती को कुछ दिन पहले एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुझे लगता है कि वह मानसिक रूप से बीमार थे, शारीरिक रूप से नहीं। समस्या यह है कि वह राजनीति नहीं जानते।
इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने कहा कि आज के वक्त में तृणमूल कांग्रेस के करीब 38 विधायकों के हमारे साथ अच्छे रिश्ते हैं। इनमें से करीब 21 तो हमारे सीधे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि यह तो अभी म्यूजिक लॉन्च है, फिल्म की धमाकेदार रिलीज तो अभी बाकी है।
उन्होंने कहा कि चुनाव में टीएमसी के कितने लोग चुनकर आए? आपको बड़ी सफलता मिली, लेकिन मेरा एक सवाल है कि इतने लोग अगर आपसे प्यार करते हैं और आप लोगों के प्यार के कारण चुनाव जीतकर आए हैं, तो फिर आप लोग डरते क्यों हैं? उन्होंने कहा कि प्यार का बम तो परमाणु बम से भी ज्यादा बड़ा है। आप लोगों को क्यों डराते हैं कि चुनावों में अगर पीएम मोदी या भाजपा को वोट दिया तो गला काट देंगे, हाथ काट देंगे।