{"_id":"58666c764f1c1b445ceec915","slug":"tmc-leader-tapas-paul-arrested-by-cbi-on-chit-fund-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृणमूल कांग्रेस सांसद तापस पाल को सीबीआई ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तृणमूल कांग्रेस सांसद तापस पाल को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Fri, 30 Dec 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
तापस पाल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद तापस पाल को शुक्रवार को चिटफंड घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया। इस घोटाले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दोपहर उनसे चार घंटे तक पूछताछ की। लेकिन तापस के बयान में विसंगतियों के चलते बाद में उनको गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने रोज वैली चिटफंड घोटाले के सिलसिले में उनको पूछताछ के लिए समन भेजा था। उसके आधार पर तापस शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी के साथ सीबीआई के स्थानीय दफ्तर पहुंचे थे।
विज्ञापन
रोज वैली पर निवेशकों से 17 हजार करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि रोज वैली के मालिक गौतम कुंडू को तापस पाल ही बांग्ला फिल्मोद्योग टालीवुड में लाए थे। तापस कंपनी के इंटरटेनमेंट व फिल्म डिवीजन के निदेशक थे। उनकी पत्नी भी उसी में काम करती थी।
विज्ञापन
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान तापस कई सवालों के जवाब नहीं दे सके। इसके अलावा बीते मार्च में छापेमारी के दौरान अपने आवास से बरामद दस्तावेजों के बारे में भी वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद उनको गिरफ्तार करने का फैसला किया गया। सीबीआई को शक है कि रोज वैली में रहने के दौरान तापस पाल को आर्थिक रूप से काफी फायदा हुआ था।
विज्ञापन