फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC delegation to election commission alleges that Suvendu Adhikari has been harbouring criminals who are non residents of Nandigram, Mamata banerjee nandigram

सियासत: चुनाव आयोग से मिले टीएमसी नेता, बोले- बाहर से गुंडे ला रहे सुवेंदु अधिकारी

Mon, 29 Mar 2021 04:45 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 29 Mar 2021 04:45 PM IST
सार

  • तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की
  • टीएमसी ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी बाहर से गुंडे ला रहे हैं

विज्ञापन
TMC delegation to election commission alleges that Suvendu Adhikari has been harbouring criminals who are non residents of Nandigram, Mamata banerjee nandigram
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले पार्टियां एक दूसरे पर लगातार हमलावर है। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी की शिकायत की है। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम में बाहर से गुंडे ला रहे हैं और चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए इस पर रोक लगाने की सख्त जरूरत है।  

विज्ञापन


टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने अपनी शिकायत में कहा है कि चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूर्वी मिदनापुर में किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों को तुरंत हिरासत में लेने के आदेश दे। शिकायत में कहा गया है कि पूर्वी मिदनापुर में दूसरे चरण के चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और किसी भी अन्य भाजपा या एनडीए शासित राज्यों से सशस्त्र बलों की तैनाती पर भी रोक लगाई जाए।  
विज्ञापन


सुवेंदु का ममता पर हमला
सोमवार को नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज करते हुए आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण करते-करते 'बेगम' बंगाल को मिनी पाकिस्तान बना देंगी। सुवेंदु ने कहा कि ममता बनर्जी की ईद मुबारक कहते रहने की आदत रही है और इसी आदत के कारण वह लोगों को होली की बधाई देने के लिए भी होली मुबारक कहती हैं। उन्हें वोट मत देना, यदि बेगम को वोट दिया तो बंगाल मिनी पाकिस्तान बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को होगा नंदीग्राम में मतदान
नंदीग्राम में बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार एक अप्रैल को मतदान होने वाला है। राज्य की इस सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सबसे रोचक व कांटे का मुकाबला है। 


पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे  चरण का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed