फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tmc cheif mamata banerjee viral video tmc worker slap claim

Mamata Banerjee Video: विरोध रैली के बीच ममता बनर्जी ने खोया आपा, अपनी ही पार्टी के समर्थक को मारा थप्पड़?

Wed, 08 Jul 2026 07:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 08 Jul 2026 07:49 PM IST
सार

Mamata Banerjee Video: टीएमसी की सुप्रीमो ममता बनर्जी का एक एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर अपनी ही पार्टी के समर्थक को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
tmc cheif mamata banerjee viral video tmc worker slap claim
ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि कोलकाता में एक विरोध रैली खत्म होने के बाद समर्थकों के बीच से गुजरते समय उन्होंने आपा खो दिया और अपनी ही पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या दिखाई दिया?
वीडियो में घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। वीडियो में ममता बनर्जी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पार्टी नेताओं और समर्थकों की भीड़ से घिरी हुई दिखाई दे रही हैं। वह भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश करते हुए आगे बढ़ रही हैं। इसी दौरान वह उनके पास खड़े एक व्यक्ति की ओर हाथ उठाती हुई नजर आती हैं। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी और आसपास मौजूद लोग उस व्यक्ति को ममता बनर्जी से दूर ले जाते हैं। वहीं, ममता बनर्जी बिना रुके आगे बढ़ती हैं।
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि यह ममता बनर्जी की नाराजगी को दिखाता है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह घटना सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश के बाद हुई। वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हाईकोर्ट से हमारी रैली को मिली थी इजाजत, लेकिन BJP के गुंडों ने रोका'; सरकार पर ममता के और क्या आरोप?

घटना को लेकर स्थिति साफ नहीं
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पूरी घटना किस वजह से हुई और ममता बनर्जी किस बात को लेकर नाराज हुई थीं। यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि वीडियो में जिस व्यक्ति पर हाथ उठाने का दावा किया जा रहा है, वह तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता था या फिर भीड़ में मौजूद कोई आम व्यक्ति।


टीएमसी ने वीडियो पर क्या कहा?
टीएमसी ने थप्पड़ मारने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अमर उजाला इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी है।

यह कथित घटना हाजरा क्रॉसिंग के पास हुई, जहां टीएमसी की विरोध रैली खत्म हो रही थी। इस दौरान टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और अफरातफरी की स्थिति बन गई थी। भाजपा ने दावा किया कि भीड़ के बीच से निकलने की कोशिश करते समय ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा और कुछ अन्य लोगों को भी पीछे धकेला। कुछ समाचार चैनलों ने भी यह वीडियो दिखाया।

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ममता बनर्जी केवल बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही थीं। टीएमसी नेता ने पीटीआई से कहा, वहां बहुत ज्यादा भीड़ थी। वह केवल स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने किसी को थप्पड़ नहीं मारा। ये आरोप बेबुनियाद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed