फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tirupati Laddu Row Were one lakh laddus sent to Ayodhya? RSS enraged over reports

Tirupati Laddu Row: क्या अयोध्या भेजे गए थे एक लाख लड्डू? तिरुपति के प्रसाद में चर्बी की रिपोर्ट पर भड़का RSS

Fri, 20 Sep 2024 10:57 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 20 Sep 2024 10:57 AM IST
विज्ञापन
Tirupati Laddu Row Were one lakh laddus sent to Ayodhya? RSS enraged over reports
तिरुपति के लड्डुओं पर विवाद - फोटो : अमर उजाला
तिरुपति बालाजी में कथित तौर पर चर्बी पाए जाने के बाद से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया था कि, वाईएसआरसीपी शासन के दौरान तिरुमाला लड्डू प्रसादम में पशु की चर्बी का इस्तेमाल किया गया था।  केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एनडीडीभी की लैब ने पुष्टि की है कि लड्डू बनाने में इस्तेमाल किए गए घी में पशु चर्बी था। 
विज्ञापन


 अयोध्या भेजे गए थे तिरुपति के लड्डू?
इस जानकारी के सामने आने के बाद अब ये सवाल खड़ा हो रहा है कि, क्या इस साल की शुरुआत में अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी तिरुपति के लड्डू भेजे गए थे।  दरअसल उस वक्त मीडिया में ऐसी कई रिपोर्ट्स छपी थीं जिनमें कहा गया था कि, इस उत्सव को खास बनाने के लिए प्रसिद्ध तिरुमाला तिरुपति देवास्थानम ने एक लाख छोटे लड्डू अयोध्या भेजने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि, तिरुमाला तिरुपति देवास्थानम ने राम मंदिर उत्सव के दौरान लड्डू भेजे थे या नहीं। इसी बीच आरएसएस के मुख पत्र पांचजन्य ने तिरूपति मंदिर के लड्डूओं को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड्डुओं में चर्बी मिलने के दावे पर RSS ने जाहिर की नाराजगी

पांचजन्य ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता ! तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसाद में मिलाया जा रहा था जानवरों की चर्बी, सूअर का फैट और मछली का तेल। जगनमोहन रेड्डी की सरकार ने हिन्दुओं की आस्था के साथ किया अन्याय! लैब में हुए सैंपल टेस्ट में सामने आई बड़ी जानकारी ! आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दी थी जानकारी, अब मंदिर के लड्डू प्रसाद में मिलाया जा रहा है घी।
लैब टेस्ट में पशु चर्बी की पुष्टि का दावा

इस मामले पर टीडीपी प्रवक्ता अनम वेंकट रमण रेड्डी ने दावा किया कि प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की ओर से उपलब्ध कराए गए घी के नमूनों में गुजरात स्थित पशुधन प्रयोगशाला द्वारा मिलावट की पुष्टि हुई है।  नमूने लेने की तारीख नौ जुलाई, 2024 थी और लैब रिपोर्ट 16 जुलाई की थी। इस रिपोर्ट में घी के नमूने में पशु की चर्बी, लार्ड (सूअर की चर्बी) और मछली के तेल की मौजूदगी का दावा किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed