फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tipra Motha announced Tripura bandh said opportunity to prove our strength against problems

Tripura: टिपरा मोथा ने किया त्रिपुरा बंद का ऐलान, कहा- समस्याओं के खिलाफ अपनी ताकत साबित करने का यही मौका

Sat, 23 Sep 2023 12:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 23 Sep 2023 12:42 AM IST
सार

पार्टी प्रमुख ने कहा कि तिप्रासा के लोगों के विकास के बिना त्रिपुरा का विकास संभव नहीं है। भाजपा ने चुनावी घोषणाओं में तो इसका बहुत दावा किया लेकिन असल में इस बारे में कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
Tipra Motha announced Tripura bandh said opportunity to prove our strength against problems
TIPRA Motha Chief - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिपुरा में मुख्य विपक्षी दल टिपरा मोथा ने 'ग्रेटर टिपरालैंड' की मांग को लेकर 30 सितंबर को राज्य के आदिवासी इलाकों में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि यह अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए केंद्र को संदेश भेजने के लिए अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए टिपरासा लोगों के आंदोलन की शुरुआत है। बंद केवल त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) क्षेत्रों में ही किया जाएगा। 

विज्ञापन

बता दें कि टीटीएएडीसी आदिवासी क्षेत्रों में काम करता है, जिसमें राज्य का लगभग 70 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र शामिल है और लगभग 30 प्रतिशत आबादी रहती है।

इससे पहले, शुक्रवार को स्वदेशी लोगों की समस्याओं के संवैधानिक समाधान के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए टिपरा मोथा ने बंद का निर्णय लिया था। टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने नई दिल्ली में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद यह ऐलान किया है।

विज्ञापन

माणिक्य ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। यहां उन्होंने कहा कि हम अपनी मांगों पर जोर देने के लिए त्रिपुरा बंद का फैसला किया है। इसकी तारीखों की घोषणा कल की जाएगी। हमारी मांग किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है। यह मांग तिप्रसा लोगों के पक्ष में है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हमारी मांग के समर्थक रहे हैं। त्रिपुरा बंद केंद्र के समक्ष अपनी शक्ति का प्रदर्शन है। यह समय है, जब हम अपनी ताकत साबित करेंगे। वे हमें तब तक गंभीरता से नहीं लेंगे, जब तक हम अपनी एकता और ताकत नहीं दिखा देते। उन्होंने लोगों से भी बंद का समर्थन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी प्रमुख ने कहा कि तिप्रासा के लोगों के विकास के बिना त्रिपुरा का विकास संभव नहीं है। भाजपा ने चुनावी घोषणाओं में तो इसका बहुत दावा किया लेकिन असल में इस बारे में कुछ नहीं किया। हमें केंद्र को समझाना होगा कि तिप्रासा के लोगों के अन्याय हुआ है। अगर आप हमारे लिए काम करेंगे तो हम आपका समर्थन करेंगे नहीं तो आपको हमारा विरोध झेलना पड़ेगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed