{"_id":"62e15cfd50b20802316c3ac3","slug":"three-with-links-to-chhota-shakeel-held-for-bid-to-extort-rs-50-lakh-from-mumbai-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गैंगस्टर छोटा शकील के नाम पर कारोबारी से लाखों की जबरन वसूली, तीनों आरोपी सूरत से गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गैंगस्टर छोटा शकील के नाम पर कारोबारी से लाखों की जबरन वसूली, तीनों आरोपी सूरत से गिरफ्तार
Wed, 27 Jul 2022 09:15 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 27 Jul 2022 09:15 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने एक आरोपी को तेरह करोड़ रुपये दिए थे लेकिन उसने पैसे वापस करने के बजाय अपने दो साथियों के साथ उसे धमकी दी और जबरन वसूली की भी कोशिश की।
विज्ञापन
जबरन वसूली के आरोप में तीन गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
मुंबई पुलिस ने बुधवार को गुजरात के सूरत से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर यहां एक बिजनेसमैन से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और गैंगस्टर छोटा शकील के साथ संबंध होने का हवाला देकर धमकी देने का आरोप है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने एक आरोपी को तेरह करोड़ रुपये दिए थे लेकिन उसने पैसे वापस करने के बजाय अपने दो साथियों के साथ उसे धमकी दी और जबरन वसूली की भी कोशिश की।
अधिकारी ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान असलम नवीवाला (63), इलियास कपाडिया (42) और मिर्जा आरिफ बेग (52) के रूप में हुई है। उन्होंने आगे बताया कि नवीवाला का बेटी भी मामले में वांछित है।
विज्ञापन
45 वर्षीय बिजनेसमैन ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने कई लोगों से राशि मांगकर बिजनेस के लिए नवीवाला को 13 करोड़ रुपये दिए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया, बाद में जब नवीवाला से पैसे वापस मांगे तो उसने चुकाने से इनकार कर दिया। नवीवाला, कपाडिया और मिर्जा के साथ मिलकर गैंगस्टर छोटा शकील का नाम लेकर धमकाता था। एक बार बिजनेसमैन के पास एक इंटरनेशनल कॉल आई जिसमें उसने नवीवाला से अपने पैसे न मांगने को कहा।
तीनों आरोपियों ने छोटा शकील के साथ अपने कथित संबंधों का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता से 50 लाख रुपये की मांग भी की और कहा कि इलियास कपाड़िया और मिर्जा आरिफ बेग आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और उनके भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम द्वारा संचालित अपराध सिंडिकेट डी कंपनी के साथ संबंध हैं।
उन्होंने कहा, आरोपियों को 387 (जबरन वसूली) सहित भारतीय दंड संहिता की संबधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 3 अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है।