{"_id":"6ad39cf05c833782cf006bba","slug":"kolkata-durga-puja-pandal-stampede-15-injured-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़ जैसे हालात: 25 घायल, अस्पताल पहुंचे सीएम शुभेंदु; बारिश के बीच मची अफरा-तफरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़ जैसे हालात: 25 घायल, अस्पताल पहुंचे सीएम शुभेंदु; बारिश के बीच मची अफरा-तफरी
Sat, 17 Oct 2026 09:36 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 17 Oct 2026 09:36 PM IST
सार
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मचने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी और पंडाल में काफी भीड़ थी। ढांचा टूटने से हादसा होने की आशंका है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं और पूजा आयोजकों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
बंगाल में भगदड़
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मच गई। सप्तमी के दिन पंडाल में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान कम से कम 25 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
तेज बारिश के बीच बिगड़े हालात
घटना के समय बाहर तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बीच पंडाल में लोगों की भीड़ बढ़ गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पंडाल का ढांचा टूटने से भी हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
सीएम शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे, दर्शन बंद
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद पंडाल में प्रतिमा के दर्शन बंद कर दिए गए। पंडाल की रोशनी भी बुझा दी गई और बाहर निकलने के रास्ते बंद कर दिए गए। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने पर ध्यान दिया जा रहा है। पूजा आयोजकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। वहीं, मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने भी अस्पताल का दौरा किया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
आयोजक बोले- हादसा कैसे हुआ, अभी साफ नहीं
पूजा आयोजक विकास दास ने कहा कि अभी यह पता नहीं चला है कि हादसा किस वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भीड़ के दबाव में लोग कुचल गए या किसी दूसरी वजह से भगदड़ मची, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उनके मुताबिक, घटनास्थल पर पुलिस और दमकलकर्मी भी पहुंचे।
यह भी पढ़ें: आरजी कर केस में संदीप घोष को राहत: कांग्रेस ने जांच पर उठाए सवाल, जमानत के बाद क्यों गरमाया मामला?
चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ पर ममता बनर्जी ने जताया दुख
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि वह इस हादसे से बेहद स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को शक्ति और साहस प्रदान करने की कामना की है।
बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई: कुणाल घोष
तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा, 'उत्तर कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। वहां मौजूद कुछ श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटना कैसे और क्यों हुई, यह बाद की बात है। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है।
उन्होंने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। पंडाल के अंदर अभी राहत और बचाव का काम किया जाना बाकी है। हम पूरे हालात पर नजर रख रहे हैं। पूजा के दौरान इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
#WATCH | North Kolkata, West Bengal | A stampede-like situation was reported at the Chorbagan Sarbojanin Puja pandal. The injured were shifted to the hospital. More details awaited. https://t.co/EZm78mo5mN
— ANI (@ANI) October 17, 2026विज्ञापन