फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three weeks on run, man who posed as fake CMO official nabbed from Assam-Mizoram border

Gujarat: फर्जी CMO अधिकारी को असम-मिजोरम सीमा से पकड़ा गया, पेशी के दौरान पुलिस हिरासत से भागा था आरोपी

Mon, 04 Dec 2023 03:48 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 03:48 PM IST
सार

महिला से दुष्कर्म और खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताने वाला आरोपी असम-मिज़ोरम सीमा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को मामले की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Three weeks on run, man who posed as fake CMO official nabbed from Assam-Mizoram border
गुजरात पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में फर्जी अधिकारी बताने वाले व्यक्ति को असम-मिजोरम सीमा से आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें आरोपी को गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताने और महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस हिरासत में लिया गया था। लेकिन वह भाग निकलने में सफल रहा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर को जब आरोपी विराज पटेल को न्यायाधीश के सामने पेश किया गया था, उस वक्त पुलिस को चकमा देकर वह अदालत परिसर से भाग गया था। विराज पटेल पर आरोप है कि उसने खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ा अधिकारी बताया था। साथ ही उस पर महिला से दुष्कर्म करने का भी आरोप है। इन आरोपों के तहत आरोपी को अप्रैल माह में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुद को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी(गिफ्ट सिटी) का अध्यक्ष भी बताया था। आरोपी के पुलिस हिरासत से भागने के बाद पुलिस उप निरीक्षक और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। वडोदरा अपराध शाखा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, धरपकड़ के लिए लगभग 500 सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया। तकनीकी निगरानी और मानव खुफिया का इस्तेमाल किया गया। आखिरकार आरोपी को असम-मिज़ोरम सीमा से पकड़ लिया गया। जिसके बाद पुलिस आरोपी को वडोदरा लेकर आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ कई चोरी और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। आरोप है कि वडोदरा में एक महिला से दुष्कर्म और धोखाधड़ी करने, फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed