{"_id":"62c98d96e4b6c3464f689912","slug":"three-people-died-and-47-fall-ill-after-drinking-well-water-in-amravati","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: कुएं का पानी पीने से तीन की मौत और 47 लोग बीमार, सीएम शिंदे ने की 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: कुएं का पानी पीने से तीन की मौत और 47 लोग बीमार, सीएम शिंदे ने की 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
Sat, 09 Jul 2022 07:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 09 Jul 2022 07:49 PM IST
सार
सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि खुले कुओं का प्रदूषित पानी पीने से कम से कम 50 लोग बीमार पड़ गए हैं। इनमें से तीन की मौत हो गई। बयान में यह भी कहा गया है कि सभी लोग दस्त से पीड़ित थे।
विज्ञापन
कुएं का पानी पीने से तीन की मौत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मेलाघाट इलाके में कुएं का दूषित पानी पीने से 50 लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। शनिवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीमार लोग मेलाघाट के पाच डोंगरी और कोयलरी गांवों के हैं। इन दोनों गांवों के लोग कुएं का दूषित पानी पीने के कारण डायरिया से पीड़ित पाए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि खुले कुओं का प्रदूषित पानी पीने से बीमार 50 लोगों में से तीन लोगों की मौत भी हो गई है और 47 लोगों का अभी भी इलाज हो रहा है। इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने भी एक बयान जारी किया है। बयान के अनुसार, प्रभावित व्यक्ति अमरावती के मेलाघाट के पाच डोंगरी और कोयलरी गांवों के थे। इस बयान में यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सीएमो के बयान में कहा गया है कि इससे पहले सीएम एकनाथ शिंदे ने अमरावती के कलेक्टर को फोन किया और निर्देश दिया कि प्रभावित व्यक्तियों को जल्द से जल्द चिकित्सा मुहैया कराई जाए। उन्होंने पीड़ितों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने का भी निर्देश दिया था। गौरतलब है कि सीएम एकनाथ शिंदे इस समय डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
फोन पर वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुछ मरीजों की हालत नाजुक है। इस पर सीएम शिंदे ने उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि वह मरीजों की देखभाल के लिए सभी प्रयास करें। इसके अलावा वह यह भी सुनिश्चित करें कि मृतकों की संख्या ना बढ़ने पाए।