{"_id":"5e5c80918ebc3ef40e2aee91","slug":"three-motorcycles-and-truck-collision-on-pune-mumbai-highway-many-people-dead-and-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में बाइक सवारों के ऊपर पलटा ट्रक, पांच लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में बाइक सवारों के ऊपर पलटा ट्रक, पांच लोगों की मौत, एक घायल
Mon, 02 Mar 2020 09:12 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 02 Mar 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र में ट्रक से टकराईं तीन बाइक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात पांच लोगों पर ट्रक पलट जाने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुर्घटना खोपोली थानांतर्गत अंडा पॉइंट मोड़ पर हुई।
विज्ञापन
खोपोली पुलिस के अनुसार पुणे जिले के नजदीक तालेगांव दाभाड़े के छह लोग तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर रायगढ़ जिले के अलीबाग से लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे वे सभी यहां से 85 किलोमीटर दूर एक्सप्रेस-वे पर अंडा पॉइंड मोड़ के निकट सड़क किनारे रुक गए। उनमें से एक व्यक्ति पास ही में झाड़ियों में शौच के लिए चला गया। इसी दौरान आटे के बोरों से भरा ट्रक उस मोड़ से मुड़़ रहा था।
विज्ञापन
Maharashtra: Five people dead and one injured after a collision between three motorcycles and a truck in Raigad district on Pune-Mumbai Highway last night. pic.twitter.com/axdimicGSP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 2, 2020
खोपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'ट्रक मोड़ते समय चालक संतुलन खो बैठा जिससे ट्रक पलट गया और वहां खड़े पांच लोग नीचे दब गए।' अधिकारी ने कहा कि पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छठा व्यक्ति बच गया।
उन्होंने कहा, 'दुर्घटना के बाद चालक अपना ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया।' अधिकारी ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।