फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   three more cases of Zika virus in Kerala news in Hindi

जीका वायरस: केरल में सामने आए तीन और मामले, 22 महीने का बच्चा भी संक्रमित

Sun, 11 Jul 2021 10:20 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 11 Jul 2021 10:20 PM IST
सार

केरल में रविवार को जीका वायरस से संक्रमण के तीन और मामले आए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। इसके साथ ही राज्य में जीका वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18 हो गई है।

विज्ञापन
three more cases of Zika virus in Kerala news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति में बताया, ‘22 महीने का एक बच्चा संक्रमित मिला है। इसके अलावा 46 वर्षीय एक व्यक्ति और 29 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी के भी जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अबतक राज्य में 18 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।’

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार ने तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और कोझिकोड चिकित्सा महाविद्यालय में जीका वायरस से संक्रमण की जांच करने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) की अलप्पुझा इकाई में भी यह सुविधा है।
विज्ञापन


जॉर्ज ने बताया कि दो बैच में 27 नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 26 में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। आठ नमूने तीसरे बैच में भेजे गए थे, जिनमें से तीन में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जांच के लिए पुणे स्थित एनआईवी से 2100 किट प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1000 किट तिरुवनतंपुरम चिकित्सा महाविद्यालय को, 300-300 किट त्रिशूर और कोझिकोड को और 500 किट एनआईवी अलपुझा को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने विज्ञप्ति में बताया, ‘तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज को 500 ट्रिप्लेक्स किट भेजे गए हैं, जो संक्रमण का पता लगाने के साथ-साथ डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस के आरएनए में अंतर कर सकता है जबकि 500 सिंगलप्लेक्स किट दिए गए हैं, जो केवल जीका वायरस का पता लगाते हैं।’ पुणे स्थित एनआईवी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि जीका वायरस संक्रमण के संदिग्ध मरीजों के रक्त के नमून एकत्र करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed