फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three killed in collision of bus and bike in Kaggalipura of Karnataka

कर्नाटक: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत, बस जलकर हुई खाक

Tue, 12 Feb 2019 10:09 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 12 Feb 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Three killed in collision of bus and bike in Kaggalipura of Karnataka
बस से टक्कर में बाइक सवारों की मौत - फोटो : social media

कर्नाटक के कगलीपुरा में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक बाइक की बस से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। घटना सुबह 3.40 बजे की है। हालांकि बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।  


loader

बंगलूरू मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) की बस कुंबलगोडू से कगलीपुरा जा रही थी। उतने ही उसकी एक बाइक से टक्कर हो गई। बाइक गलत साइड से आ रही थी। टक्कर होने से बस का फ्यूल टैंक फट गया और बस में आग लग गई। आग लगने से बस बुरी तरह जल गई। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी।

बस में सवार तीन लोगों को तो सुरक्षित निकाल लिया गया, जिनमें से कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस से टक्कर होने के बाद वो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार बाइक सवार लोग ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। तभी उनकी बाइक की बस से टक्कर हो गई। 

मृतक व्यक्तियों की पहचान प्रदीप कुमार (28) सब्जी विक्रेता, हरीश कुमार (25) वेंडर का काम करने वाला और बासावहिया अलियास अवीनाश (24) दिहाड़ी मजदूरी करने वाले के तौर पर हुई है। मृतक प्रदीप कुमार उत्तराहल्ली का रहने वाला है, हरीश कुमार अंजनपुरा का रहने वाला है और अविनाश कनकपुरा का रहने वाला है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार बस सवार लोगों ने पुलिस को बताया है कि ड्राइवर मोहन नाइक ने दुर्घटना को रोकने की कोशिश कम की। कगलीपुरा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि उन्हें मृतक के बैग से गांजे के छोटे पैकेट, चाकू और वुडन क्लब मिला है। 

बीएमटीसी वेस्ट डिविजन की टेक्निकल टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ड्राइवर की कोई गलती न होना पता चला है, कॉरपोरेशन का कहना है कि ड्राइवर का आठ साल का रिकॉर्ड बिलकुल ठीक रहा है, अभी फाइनल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed