{"_id":"5c0eee5dbdec2241af6664e7","slug":"three-employees-of-adarsh-group-arrested-for-siphoning-off-rs-2-billion","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 करोड़ की हेराफेरी में आदर्श समूह के तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
200 करोड़ की हेराफेरी में आदर्श समूह के तीन लोग गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Dec 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सीरियस फ्रॉड इंवेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) ने 200 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में आदर्श ग्रुप ऑफ कंपनीज के तीन लोगों गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि एसएफआईओ ने सोमवार शाम मुकेश मोदी, राहुल मोदी और विवेक हरिव्यासी को गिरफ्तार किया है। इन पर 200 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इन कंपनियों तथा अन्य इकाइयों ने अहमदाबाद स्थित मुकेश मोदी के परिवार द्वारा संचालित कंपनी आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड से बड़ी मात्रा में लोन लिया हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुकेश मोदी के नियंत्रण वाले आदर्श समूह की अहमदाबाद, राजस्थान, गुरुग्राम में दफ्तर हैं।
विज्ञापन