{"_id":"64240f9aa47c95f89f0b5593","slug":"three-die-after-excavator-falls-on-car-in-telangana-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: ट्रैक्टर-ट्रॉली से खुदाई मशीन ले जाते समय हुआ हादसा, कार सवार तीन लोगों की मौत, चार घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: ट्रैक्टर-ट्रॉली से खुदाई मशीन ले जाते समय हुआ हादसा, कार सवार तीन लोगों की मौत, चार घायल
Wed, 29 Mar 2023 03:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 29 Mar 2023 03:45 PM IST
सार
घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो महिलाओं ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में चार अन्य लोग भी घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तेलंगाना में भीषण सड़क हादासा सामने आया है। यहां के निजामाबाद जिले में ट्रैक्टर-ट्राली पर ले जाई जा रही एक खुदाई मशीन एक कार पर गिर गई। इस हादसे में कार सवार एक दंपति सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इतना ही नहीं चार अन्य घायल भी हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना भीमगल में मंगलवार की रात को हुई थी। उन्होंने आगे बताया कि दरअसल, जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खुदाई मशीन ले जाई जा रही थी, उसका एक टायर फट गया और ठीक उसी समय ट्रैक्टर के पास से एक कार गुजर रही थी , जिसपर खुदाई मशीन कार पर गिर गई।
विज्ञापन
इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो महिलाओं ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में चार अन्य लोग भी घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बड़ी बहन (सभी की उम्र 43 से 48 के बीच) शामिल है। वे सभी कार से एक मंदिर में दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।