फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three arrested for running Fake call centre targeting US citizens busted in gujarat

गुजरात: फर्जी कॉल सेंटर से बनाते थे अमेरिकियों को निशाना, पुलिस ने दबोचे तीन ठग

Mon, 10 May 2021 06:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 May 2021 06:28 PM IST
सार

अधिकारियों ने सोमवार (10 मई) को बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर साइबर अपराध की टीम ने रविवार को जगतपुर इलाके में स्थित एक कॉल सेंटर पर छापा मारा।

विज्ञापन
Three arrested for running Fake call centre targeting US citizens busted in gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुजरात पुलिस ने जल्द कर्ज दिलाने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का अहमदाबाद में भंडाफोड़ किया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने सोमवार (10 मई) को बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर साइबर अपराध की टीम ने रविवार को जगतपुर इलाके में स्थित एक कॉल सेंटर पर छापा मारा। यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान भरतसिंह मंडोला, अखिलेश नायर और अजय सोनवणे के रूप में हुई। तीनों आरोपी अहमदाबाद के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


साइबर अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी 'यूएसए स्पीडी कैश लोन सेंटर' के प्रतिनिधि बनकर अमेरिकियों को फोन करते थे। साथ ही, उन्हें जल्दी कर्ज दिलाने की पेशकश का लालच देते थे। लोगों का भरोसा जीतने और अपनी कंपनी की वास्तविकता पेश करने के लिए वे एक विशेष सॉफ्टवेयर से फोन करते थे, जिससे लोगों को फोन स्क्रीन पर अमेरिकी नंबर नजर आता था।
विज्ञापन


जब पीड़ित कर्ज लेने के लिए तैयार हो जाता तो आरोपी कम क्रेडिट स्कोर होने का बहाना करके कर्ज जारी नहीं किए जाने की बात कहते थे। इसके बाद वे पीड़ितों से कहते थे कि कर्ज लेने के लिए उनका क्रेडिट स्कोर बढ़ाना होगा, जिसकी एवज से वे पैसे ऐंठ लेते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed