फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Those who ruckus at the airport can be punished for two years' imprisonment

फ्लाइट और एयरपोर्ट पर हंगामा करने वालों की अब खैर नहीं, लग सकता है लाइफटाइम बैन

Sat, 09 Sep 2017 05:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Presented by: हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Sat, 09 Sep 2017 05:29 AM IST
विज्ञापन
Those who ruckus at the airport can be punished for two years' imprisonment

अपना रुतबा दिखाने के‌ लिए एयरपोर्ट पर हंगामा करने वाले बदमिजाज यात्रियों पर उड्डयन मंत्रालय अब लगाम कसने जा रहा है। अब अगर किसी यात्री ने एयरपोर्ट या प्लेन में हंगामा काटा तो उसे दो साल तक हवाई यात्रा से प्रतिबंधित किया जा सकता है। मंत्रालय ने इसके लिए पहली बार नो फ्लाई लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें तीन स्तर पर बदमिजाज यात्रियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जयंत सिन्हा बोले, गायकवाड़ ने मांगी माफी, तब हटाया गया प्रतिबंध
विज्ञापन


हवाई जहाज में किसी कर्मचारी या चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार अथवा उपद्रव करने वाले यात्रियों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने शुक्रवार को ‘नो फ्लाई लिस्ट’ जारी कर दी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री पी अशोक गजपति राजू ने यह सूची जारी करते हुए कहा कि उड़ान के दौरान अगर कोई व्यक्ति गलत व्यवहार करता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपद्रव करने वाले यात्रियों पर तीन महीने से लेकर आजीवन प्रतिबंध तक लग सकता है। यात्री सुरक्षा को नो फ्लाई लिस्ट जारी करने का मुख्य कारण बताया गया है।

तीन श्रेणियों में की जाएगी कार्रवाई

>पहली श्रेणी में ऐसे यात्रियों को शामिल किया गया है, जो सिर्फ मौखिक रूप से उपद्रव करते हैं या फिर अशोभनीय व्यवहार करते हैं। उन्हें तीन महीने के लिए नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाएगा।

>दूसरी श्रेणी में उन यात्रियों को शामिल किया गया है जो उड़ान के दौरान कर्मचारियों या क्रू सदस्य के साथ हाथापाई करते हैं। इस श्रेणी में उन यात्रियों को भी शामिल किया गया है, जो किसी कर्मचारी को गलत तरीके से छूते या परेशान करते हैं। ऐसे यात्रियों को छह महीने तक नो फ्लाई सूची में रखा जाएगा।

>तीसरी श्रेणी में वो यात्री आएंगे जो कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने जैसा गलत आचरण करेंगे। ऐसे यात्रियों को कम से कम दो साल के लिए इस सूची में डाला जाएगा। इन पर आजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

यात्रियों के अभद्रतापूर्ण व्यवहार की घटनाएं

Those who ruckus at the airport can be punished for two years' imprisonment

इस साल की शुरुआत में शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के कर्मचारियों के साथ बुरा व्यवहार किया था। उस घटना के बाद सभी विमानन कंपनियों ने गायकवाड़ पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद सांसद ने माफी भी मांगी थी। उसके बाद विमानन कंपनियों ने उनके ऊपर से प्रतिबंध हटा लिया था। इसके बाद ही इस बात पर चर्चा हुई थी कि नो फ्लाई लिस्ट बनाई जाए।

यात्रियों के अभद्रतापूर्ण व्यवहार की घटनाएं

15 जून, 2017 :  टीडीपी के सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। देरी से पहुंचने पर उन्हें फ्लाइट पर जाने की इजाजत नहीं दी गई, जिसके बाद वह भड़क उठे।
07 अप्रैल, 2017 : तृणमूल कांग्रेस सांसद डोला सेन ने एयर इंडिया की फ्लाइट में हंगामा किया।
23 मार्च, 2017 : महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने विमान में सीट को लेकर हुई कहासुनी में एयर इंडिया के एक कर्मचारी को चप्पल से पीट दिया।
06 मई, 2011 : अमृतसर से दिल्ली आ रही एयर इंडिया के एक विमान में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ के आरोप में कपूरथला के एक व्यवसायी को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया।
10 जनवरी, 2010 : जेट एयरवेज की हांगकांग से मुंबई आ रही फ्लाइट में एक यात्री को एयर होस्टेस से बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed