फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jayant Sinha said that Ravindra Gaikwad apoligised took undertaking clarifies MoS Civil Aviation 

जयंत सिन्हा बोले, गायकवाड़ ने मांगी माफी, तब हटाया गया प्रतिबंध

Wed, 11 Jul 2018 03:34 PM IST
amarujala.com- presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- presented By: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 11 Jul 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
Jayant Sinha said that Ravindra Gaikwad apoligised took undertaking clarifies MoS Civil Aviation 
नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिंन्हा

नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि गायकवाड़ ने माफी मांगी और वादा किया कि इस तरह की घटनाओं को दोबारा नहीं दोहराया जाएगा। इसी वजह के चलते एयर इंडिया को रविंद्र गायकवाड़ पर लगे प्रतिबंध को रद्द करने की सलाह दी गई। 

विज्ञापन
सिन्हा ने कहा कि घटना के दौरान गायकवाड़ के द्वारा किए गए आचरण के संबंध में पुलिस जांच चल रही है और कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय नियमों को और मजबूत कर रहा है ताकि राष्ट्रीय नो-फ्लाई की सूची लागू की जा सकें। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि शिवसेना के चप्पलबाज सांसद रवींद्र गायकवाड़ को एयर इंडिया से शुक्रवार राहत मिल चुकी है। एयर इंडिया कर्मचारी के साथ मारपीट करने के बाद गायकवाड़ पर लगाए गए बैन को एयर इंडिया ने शुक्रवार को हटा लिया है। एयर इंडिया ने यह बैन तब हटाया जब नागर विमानन मंत्रालय ने एयर इंडिया को बैन हटाने के लिए चिट्ठी लिखी। 

एयर इंडिया ने कहा है कि गायकवाड़ ने 6 अप्रैल को नागरिक उड्डयन मंत्री को एक पत्र लिखा था,जिसमें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए खेद व्यक्त किया है। वहीं, एयर इंडिया के अनुसार गायकवाड़ ने अच्छे व्यवहार का वादा किया है। साथ ही एयर इंडिया ने कहा,'भविष्य में अनियंत्रित यात्रियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए डीजीसीए द्वारा सीएआर (सिविल एविऐशन रिक्वायरमेंट) में संशोधन किया जा रहा है।' 

 क्या था मामला-
बता दें मामला यह था कि गायकवाड़ ने एयर इंडिया के 60 वर्षीय कर्मचारी को अपनी सैंडल से मारा था और उसे प्लेन से धक्का देने की कोशिश की थी। सांसद की इस हरकत के बाद उनकी हर जगह आलोचना हुई। जिसके बाद एयर इंडिया ने उन पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed