{"_id":"6a8d9359c024c1b78f0f5406","slug":"politics-pawan-khera-mocks-kiren-rijiju-swimming-video-union-minister-hits-back-do-you-swim-in-a-coat-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: रिजिजू की तैराकी पर पवन खेड़ा का तंज, केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब; बोले- क्यो वो कोट पहनकर तैरते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनीति: रिजिजू की तैराकी पर पवन खेड़ा का तंज, केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब; बोले- क्यो वो कोट पहनकर तैरते हैं
Tue, 25 Aug 2026 06:39 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:39 PM IST
सार
Pawan Khera Vs Kiren Rijiju: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के अरुणाचल प्रदेश की नदियों में तैराकी के वीडियो पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की टिप्पणी के बाद सियासी तकरार शुरू हो गई। खेड़ा ने रिजिजू के तैराकी वीडियो को राहुल गांधी से जोड़कर तंज कसा। जवाब में रिजिजू ने इसे अभद्र टिप्पणी बताया और पूछा कि क्या खेड़ा पूरी ड्रेस और कोट पहनकर तैरते हैं। तैराकी का वीडियो राजनीतिक बहस का मुद्दा कैसे बन गया? आइए, इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं...
विज्ञापन
रिजिजू ने अरुणाचल की नदियों में तैराकी को लेकर क्या समझाया?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की नदियों में तैराकी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने उन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी का नाम भाजपा नेताओं के दिमाग में इस कदर है कि रिजिजू राहुल गांधी का जिक्र किए बिना आधी पोशाक में भी तैर नहीं सकते। खेड़ा ने यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर की, जिसके बाद रिजिजू ने भी उन्हें जवाब दिया।
ये भी पढ़ें- ममता से मिले कासिम: बोले- पता चली ऋतब्रत की सच्चाई, लौटना चाहते हैं कई विधायक; क्या बागी गुट में भी बगावत?
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजिजू ने पवन खेड़ा को क्या जवाब दिया?
रिजिजू ने खेड़ा की टिप्पणी को अभद्र बताया और कहा कि वह अब तक आठ चुनाव लड़ चुके हैं, जबकि खेड़ा पहली बार राज्यसभा सांसद बने हैं। रिजिजू ने कहा कि वह अपने गांव के लोगों के साथ तैरते हैं और ऐसा अपने लोगों तथा समर्थकों को प्रेरित करने के लिए करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह अपने लोगों के बीच होते हैं तो राहुल गांधी उनके दिमाग में नहीं होते। रिजिजू ने कांग्रेस नेताओं पर उनकी तैराकी को राहुल गांधी से जोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ममता से मिले कासिम: बोले- पता चली ऋतब्रत की सच्चाई, लौटना चाहते हैं कई विधायक; क्या बागी गुट में भी बगावत?
विज्ञापन