फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This is the era of Amrit Festival of Independence, before Parliament Monsoon session, PM Modi said big thing

Monsoon Session: 'बाहर गर्मी कम नहीं हो रही, पता नहीं अंदर क्या होगा', मानसून सत्र से पहले बोले पीएम मोदी

Mon, 18 Jul 2022 10:01 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 18 Jul 2022 10:01 AM IST
सार

 पीएम ने कहा कि यह सत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज ही राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति पद के चुनाव हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
This is the era of Amrit Festival of Independence, before Parliament Monsoon session, PM Modi said big thing
मानसून सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने की मीडिया से बात - फोटो : ANI

विस्तार

आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा की बैठक शुरू होने से पहले मीडिया के जरिए सांसदों व देश को संदेश दिया। संसद परिसर में उन्होंने मीडिया से कहा, 'यह अवधि बहुत महत्वपूर्ण है। ये आजादी के अमृत महोत्सव का दौर है। 15 अगस्त और आने वाले 25 वर्षों का एक विशेष महत्व है।'  पीएम मोदी ने कहा कि यह सत्र मौसम से जुड़ा हुआ है। दिल्ली में भी वर्षा अपना दस्तक देना प्रारंभ किया है। फिर भी न बाहर की गर्मी कम हो रही है और पता नहीं कि अंदर (संसद के भीतर) गर्मी कम होगी कि नहीं होगी।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि यह सत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज ही राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति पद के चुनाव हो रहे हैं। आज राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है। वे देश का मार्गदर्शन करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि 25 साल बाद देश स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएगा। यह हमारी यात्रा और नई मंजिल तय करने के संकल्प का समय होगा। यह कालखंड एक प्रकार से बहुत महत्वपूर्ण है। यह आजादी के अमृत महोत्सव का कालखंड है। 
विज्ञापन


पीएम ने कहा- संसद तीर्थ क्षेत्र, खुले मन से चर्चा हो
पीएम मोदी ने कहा कि हम हमेशा सदन को संवाद का एक सक्षम माध्यम मानते हैं, तीर्थ क्षेत्र मानते हैं। जहां खुले मन से संवाद हो, जरूरत पड़े तो वाद-विवाद हो, आलोचना भी हो, उत्तम तरीके से एनालिसिस करके - चीजों का बारीकियों से विश्लेषण हो, ताकि नीति और निर्णयों में बहुत ही सकारात्मक योगदान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने सांसदों से की यह प्रार्थना
प्रधानमंत्री ने सांसदों से अपील करते हुए कहा, 'हम सदन को जितना ज्यादा उत्पादक बना सकें, जितना ज्यादा सार्थक बना सकें, इसलिए सबका सहयोग हो और सबके प्रयास से ही लोकतंत्र चलता है, सबके प्रयास से ही सदन चलता है। सबके प्रयास से ही सदन उत्तम निर्णय करता है और इसलिए सदन की गरिमा बनाने के लिए हम सब अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए, इस सत्र का राष्ट्रहित में सर्वाधिक उपयोग करना है और हर पल याद रखें कि आजादी के लिए जिन्होंने अपना जीवन खपा दिया, जिसने शहादत स्वीकार की – उनके सपनों को ध्यान में रखते हुए, और 15 अगस्त सामने है तब सदन का सर्वाधिक उपयोग हो- यही मेरी सबसे प्रार्थना है।


सुनें पीएम ने क्या कहा


बता दें, 12 अगस्त तक चलने वाले संसद के मानसून सत्र में 18 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान सरकार 32 विधेयक सूचीबद्ध करवाए हैं। इनमें से 24 नए बिल होंगे। फिलहाल संसद में 35 बिल पेंडिंग हैं। इनमें से आठ बिलों को सरकार ने फिर से विचार के लिए लाएगी

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed