फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   They paid four lakhs each to buy military job, arrested

चार-चार लाख लेकर बोला, जाओ ट्रेनिंग लो और सरहद पर तैनात हो जाना

Fri, 15 Jul 2016 07:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 15 Jul 2016 07:58 AM IST
सार

  • सत्यापन में हुआ खुलासा, हरियाणा के हैं चारों युवक
  • दिल्ली भर्ती कार्यालय का बनाया था फर्जी नियुक्ति पत्र
  • सेना ने कैंट थाना पुलिस के हवाले किया, मुकदमा दर्ज 

विज्ञापन
They paid four lakhs each to buy military job, arrested
फर्जी तरीके से सेना में हुए भर्ती - फोटो : ब्यूरो/ बरेली

विस्तार

सेना भर्ती में अब तक फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे सेंध लगाने की कोशिश के मामले ही सामने आए थे लेकिन इस बार तो दलालों ने सेना का भर्ती तंत्र ही भेद डाला। दिल्ली सेना भर्ती कार्यालय के फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे हरियाणा के चार युवक बरेली स्थित जाट रेजीमेंट सेंटर मुख्यालय में ट्रेनिंग लेने आ गए।

विज्ञापन


12 दिन तक वे सैनिक बनकर ट्रेनिंग भी लेते रहे लेकिन नियुक्तिपत्र के सत्यापन में मामला खुला तो सेना के होश उड़ गए। सेना ने चारों युवक पुलिस के हवाले कर दिया है। चारों को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। पकड़े गए युवकों में तीन हरियाणा के पलवल जिले के हैं। ये हैं- होडल तहसील के गांव रामनगर का रवि पुत्र अशोक कुमार, शमशाबाद गांव का मनीष कुमार पुत्र सतीश सिंह, कृणा कॉलोनी का धर्म चंद्र पुत्र जगमाल सिंह। चौथा युवक हरियाणा के बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी का संदीप पुत्र हंसराज है।
विज्ञापन


इन युवकों ने दलालों को तीन से चार लाख रुपये देकर फर्जी नियुक्तिपत्र हासिल किए थे। दिल्ली के सेना भर्ती कार्यालय के नियुक्तिपत्र लेकर एक जुलाई को 21 युवक जाट सेंटर पहुंचे थे। इनमें ये चारों भी थे। उसी दिन से सैनिक जीडी के रूप में इनकी ट्रेनिंग शुरू करा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न परीक्षा दी और न ही फिजिकल दिया

They paid four lakhs each to buy military job, arrested
सेना भर्ती

चारों ने बताया कि भर्ती के लिए न तो वे दौड़ में शामिल हुए और न ही उनका मेडिकल हुआ। उन्होंने कोई लिखित परीक्षा भी नहीं दी फिर भी कुछ दलालों ने उनसे तीन से चार लाख रुपये वसूले और फर्जी नियुक्तिपत्र दे दिया। इसके आधार पर वे ट्रेनिंग लेने जाट रेजीमेंट सेंटर आ गए। जाट रेजीमेंट सेंटर ने चारों युवकों को कैंट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। सेंटर के दंडपाल लेफ्टिनेंट कर्नल समीर कटियार की ओर से दी गई तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। पुलिस इन्हें जेल भेजने के लिए शुक्रवार को कोर्ट में हाजिर करेगी।

चारों युवकों ने जिस दलाल से सेना भर्ती के फर्जी नियुक्तिपत्र हासिल किए, वह खुद को दिल्ली भर्ती कार्यालय के अफसर का ड्राइवर बताता था। युवकों के मुताबिक, उसका नाम रेशम है और वह उनसे दिल्ली के सदर बाजार में मिलता था। वहीं, उसने पैसे लिए और नियुक्तिपत्र दिए। युवकों ने बताया कि रेशम ने उनको फर्जी नियुक्ति पत्र देकर बोला था, जाओ बरेली चले जाओ, अब तुम्हारी नौकरी पक्की हो गई। ट्रेनिंग लो और सरहद पर तैनात हो जाना। इसके बाद चारो युवक बरेली जाट सेंटर चले आए।

सेना की ओर से कैंट थाना पुलिस के हवाले किए गए चारो युवकों को अब पछतावा है। हालांकि वह पहले ही जानते थे कि सेना में भर्ती के लिए रैली में शामिल होकर दौड़ निकालना, मेडिकल और लिखित परीक्षा में पास होना जरूरी है। उन्हें यह भी अंदेशा था कि उनका नियुक्ति पत्र फर्जी हो सकता है और वह फंस सकते हैं लेकिन रवि ने कहा, रेशम ने जिस तरह से उनको झांसे में लिया, वह आश्वस्त हो गए कि अब सेना में उनकी भर्ती पक्की है।

बनने चले थे सैनिक, बन गए अपराधी

They paid four lakhs each to buy military job, arrested
सेना
युवकों ने बताया कि अफसर से बात करके उसने सारी सैटिंग करा दी है। दौड़, मेडिकल और लिखित परीक्षा में भले ही वह शामिल नहीं हुए लेकिन उनके साइन वहां हो गए हैं। कागजों में कोई कमी नहीं है। धर्मचंद्र और रवि आपस में दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि पांच मई को गुडगांव के देवीलाल स्टेडियम में सेना की भर्ती रैली थी। वे दोनों उसमें शामिल होने गए थे, लेकिन दौड़ में शामिल नहीं हो पाए, वहीं रेशम उनको मिल गया और बोला- अगर तुम शामिल होना चाहते हो बोले। उन्होंने हामी भर दी और रेशम का नंबर लेकर चले आए।

इसके बाद दिल्ली के सदर बाजार में रेशम से उनकी मुलाकात होने लगी। बकौल रवि उसने रेशम को साढ़े तीन लाख और धर्मचंद्र ने पांच लाख रुपये दिए। इसके बाद रेशम ने उनको नियुक्ति पत्र दिया। चारों युवकों ने बताया कि रेशम ने उन्हें पूरी रकम नियुक्ति के बाद देने को कहा था। तीन युवकों को जब उसने नियुक्ति पत्र दिए, उसके बाद कैश में रकम वसूली, जबकि चौथे युवक रवि ने बाद में पैसा देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed