फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These news will be under our focus today, Updates on Amar Ujala website

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Mon, 14 Jan 2019 06:31 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 14 Jan 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
These news will be under our focus today, Updates on Amar Ujala website

आलोक वर्मा को हटाने वाले पैनल में शामिल जस्टिस सीकरी ने ठुकराया सरकार का प्रस्ताव

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एके सीकरी ने लंदन स्थित राष्ट्रमंडल सचिवालय पंचाट ट्रिब्यूनल (सीसैट) में नामांकन के लिए केंद्र सरकार को दी अपनी सहमति वापस ले ली है। सूत्रों ने बताया कि शीर्ष अदालत में वरिष्ठता क्रम में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के बाद सबसे वरिष्ठ जज सीकरी ने रविवार शाम को इस बाबत केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी और सीसैट में नामांकन को लेकर दी गई अपनी सहमति वापस ले ली।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


असम : नागरिकता विधेयक के खिलाफ आज भूख हड़ताल करेंगे अखिल गोगोई

आरटीआई कार्यकर्ता और किसान नेता अखिल गोगोई ने कहा है कि राज्य में माघ बिहु के दौरान भी नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ कृषक मुक्ति संग्राम समिति का आंदोलन जारी रहेगा। ध्यान रहे कि पुलिस ने जिन तीन लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दायर किया है उनमें गोगोई भी शामिल हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने 14 जनवरी को 24 घंटे भूख हड़ताल पर बैठने का एलान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर


आज अखिलेश से करेंगे मुलाकात तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल के नेता व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार रात बसपा सुप्रीमो मायावती से से मिलकर उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस समय देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हैं। सपा-बसपा गठबंधन से लालू का सपना साकार हुआ है।

पढ़ें पूरी खबर

भाजपा ने बनाई सपा-बसपा गठबंधन से निपटने की रणनीति, गैर यादव-गैर जाटव मतों को सहेजेगी

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन की चुनौती से पार पाने के लिए भाजपा में माथापच्ची शुरू हो गई है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद विस्तारकों, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और सह प्रभारियों के साथ मैराथन बैठक की। इसमें पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के साथ आए गैर यादव ओबीसी और गैर जाटव दलित वोटों को हर हाल में सहेजने के निर्देश दिए गए।

पढ़ें पूरी खबर

पहाड़ों में बर्फबारी से जनजीवन बेपटरी, शीतलहर की चपेट में हिमाचल, उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर

लोहड़ी पर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ों में हुए हिमपात से तीनों प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। वहीं मैदानों में भी ठंड बढ़ गई है। मनाली में सीजन का सबसे ज्यादा 23 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई।

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed