{"_id":"5c2acbe2bdec2256ac502dee","slug":"these-news-will-be-kept-under-focus-today-primarily","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
Tue, 01 Jan 2019 07:39 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 01 Jan 2019 07:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से बदल जाएंगे आपके खर्च से जुड़े कई नियम
विज्ञापन
नए साल की शुरुआत के साथ आपकी जेब से जुड़े कई तरह के नियमों में बदलाव भी होंगे। सरकार और कंपनियों ने एक जनवरी, 2019 से कई नए फैसले लागू करने का ऐलान किया है जिसका सीधा असर आपके खर्च पर पड़ेगा। इनमें से कुछ आपकी जेब खाली करेंगे तो कई नियमों से राहत मिलेगी।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
आईएनएस विराट को म्यूजियम या होटल में बदलने को सैद्धांतिक मंजूरी
नौसेना की सेवाओं से पृथक किए गए युद्धपोत आईएनएस विराट को म्यूजियम या होटल में बदलने के महाराष्ट्र सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। आईएनएस विराट को करीब तीस साल की सेवाओं के बाद एक साल पहले ही सेवाओं से अलग किया गया था।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
अन्ना हजारे ने दी 30 जनवरी से आमरण अनशन की चेतावनी
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने फिर से आंदोलन करने की धमकी दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर 30 जनवरी 2019 से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। अन्ना ने कहा, ‘भ्रष्टाचार को रोकने वाला लोकपाल लोकायुक्त कानून तो बन गया। अब सिर्फ कानून पर अमल करना है।
पढ़ें पूरी खबर
जीएसटी दर घटने से नए साल से 23 सामान और सेवाएं होंगी सस्ती
सरकार ने आम जनता को नव वर्ष का उपहार देते हुए पहली जनवरी से 23 वस्तुओं एवं सेवाओं पर जीएसटी दर घटा दी है। इनमें सिनेमा टिकट, टेलीविजन और स्क्रीन मॉनिटर, पावर बैंक, फ्रोजन सब्जियां, छड़ी, मार्बल के टुकड़े, नेचुरल कॉर्क, फ्लाई ऐश की ईंट आदि शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर
अफ्स्पा के तहत और छह महीने के लिए ‘अशांत’ घोषित किया गया नगालैंड
विवादास्पद सशस्त्र बल विशेष शक्ति कानून (अफ्स्पा) के तहत पूरे नगालैंड को और छह महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। यह कानून जून के अंत तक लागू रहेगा। इस कानून के तहत सुरक्षा बलों को कहीं भी अभियान चलाने और किसी को भी बिना पूर्व सूचना दिए गिरफ्तार करने की शक्ति प्राप्त है।
पढ़ें पूरी खबर