{"_id":"5c2a4825bdec22569c67c15e","slug":"these-23-items-will-be-cheaper-from-year-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी दर घटने से नए साल से 23 सामान और सेवाएं होंगी सस्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जीएसटी दर घटने से नए साल से 23 सामान और सेवाएं होंगी सस्ती
Tue, 01 Jan 2019 05:10 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 01 Jan 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने आम जनता को नव वर्ष का उपहार देते हुए पहली जनवरी से 23 वस्तुओं एवं सेवाओं पर जीएसटी दर घटा दी है। इनमें सिनेमा टिकट, टेलीविजन और स्क्रीन मॉनिटर, पावर बैंक, फ्रोजन सब्जियां, छड़ी, मार्बल के टुकड़े, नेचुरल कॉर्क, फ्लाई ऐश की ईंट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
सरकारी अधिसूचना जारी होने के बाद मंगलवार से उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं के उपभोग पर कम कीमत चुकानी होगी। जीएसटी काउंसिल ने 22 दिसंबर को इन 23 वस्तुओं एवं सेवाओं पर कर घटाने का फैसला किया था। दरअसल काउंसिल ने जीएसटी के उच्चतम 28 फीसदी कर स्लैब को तर्कसंगत बनाते हुए उसमें केवल विलासिता की वस्तुओं को रखा था। इनमें हानिकारक वस्तुओं के अलावा बड़ी टीवी स्क्रीन, एयर कंडिशनर व डिशवाशर के अलावा सीमेंट आदि को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
इनके अलावा गरारी, गियर बॉक्स, पुराने टायर, डिजिटल कैमरा, वीडियो कैमरा आदि को 28 फीसदी जीएसटी दर से घटा कर 18 फीसदी कर दिया गया है। साथ ही दिव्यांगों के लिए एक्सेसरीज को 28 फीसदी से 5 फीसदी के दायरे में लाया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह जन धन योजना के खाताधारकों की बैंकिंग सेवा को जीएसटी से बाहर किया गया है। सरकार द्वारा द्विपक्षीय व्यवस्था के तहत गैर निर्धारित या चार्टर ऑपरेशन के जरिये तीर्थ यात्रियों की हवाई यात्रा पर पांच फीसदी जीएसटी लगेगा।