फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   these main news stories will be under focus today

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Tue, 29 Jan 2019 07:10 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 29 Jan 2019 07:10 AM IST
विज्ञापन
these main news stories will be under focus today

लोकसभा चुनाव : महाराष्ट्र में कांग्रेस 26 और राकांपा 22 सीटों पर लड़ सकते चुनाव

विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन का एलान कर चुकी कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय संसदीय बोर्ड की दो दिवसीय बैठक मंगलवार से शुरू होगी।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कड़े फैसले लेने के मूड में विहिप, धर्म संसद में मंदिर निर्माण की हो सकती है घोषणा

अयोध्या में राम मंदिर मामले में 29 जनवरी को होने वाली सुनवाई टलने से विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों में रोष है। विहिप के साथ तमाम साधु संत इंतजार कर रहे थे कि 29 जनवरी को इस संबंध में कोई न कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर


रेडियो और फोन से छात्र-छात्राएं आज सुनेंगे परीक्षाओं में पास होने का 'मोदी मंत्र'

उत्तर प्रदेश के तीन छात्र दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा में संवाद करेंगे। कानपुर, चित्रकूट और वाराणसी से चयनित तीन छात्र परीक्षा का तनाव, करियर चुनने पर प्रधानमंत्री से चर्चा के दौरान सवाल करेंगे। 

पढ़ें पूरी खबर

ईशनिंदा : आसिया बीबी के वकील पाक लौटे, आज सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे पक्ष

पाकिस्तान में ईशनिंदा की आरोपी ईसाई महिला आसिया बीबी के वकील सैफुल मलूक स्वदेश लौट आए हैं। कोर्ट में आसिया का बचाव करने के लिए मौत की धमकियां मिलने के बाद मलूक पाकिस्तान छोड़कर नीदरलैंड्स चले गए थे। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, मलूक सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को होने वाली सुनवाई में पेश होंगे।

पढ़ें पूरी खबर

मंगलवार को ओडिशा और बंगाल के दौरे पर जाएंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के दौरे पर जायेंगे। ओडिशा में शाह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और पश्चिम बंगाल में मेदिनीपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed