{"_id":"5c4f7715bdec22739950be78","slug":"asia-bibi-blasphemy-case-lawyers-return-to-keep-record-in-supreme-court-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईशनिंदा: आसिया बीबी के वकील पाक लौटे, आज सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे पक्ष","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
ईशनिंदा: आसिया बीबी के वकील पाक लौटे, आज सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे पक्ष
Tue, 29 Jan 2019 03:11 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 29 Jan 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
Asia Bibi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में ईशनिंदा की आरोपी ईसाई महिला आसिया बीबी के वकील सैफुल मलूक स्वदेश लौट आए हैं। कोर्ट में आसिया का बचाव करने के लिए मौत की धमकियां मिलने के बाद मलूक पाकिस्तान छोड़कर नीदरलैंड्स चले गए थे। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, मलूक सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को होने वाली सुनवाई में पेश होंगे, जिसमें कोर्ट यह तय करेगा कि आसिया को बरी करने के लिए खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई होगी या नहीं।
विज्ञापन
पाकिस्तान लौटने पर मलूक ने कहा कि मैं स्थायी रूप से पाकिस्तान में रहना चाहता हूं लेकिन सुरक्षा चिंताएं अब भी बरकरार हैं। मलूक ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। फिलहाल संरक्षात्मक हिरासत में रखी गई 47 वर्षीय बीबी को पड़ोसियों के साथ विवाद में इस्लाम अपमान करने के मामले में 2010 में दोषी ठहराया गया था और फांसी की सजा सुनाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल अक्तूबर में आसिया को बरी कर दिया था।
विज्ञापन