रेडियो और फोन से छात्र-छात्राएं आज सुनेंगे परीक्षाओं में पास होने का 'मोदी मंत्र'
- उत्तर प्रदेश के कानपुर, चित्रकूट और वाराणसी से तीन छात्र दिल्ली पहुंचे
- पहली बार कतर, दोहा, सऊदी अरब, रूस आदि देशों के छात्र भी शामिल
- दूरदर्शन के माध्यम से परीक्षा पर चर्चा का लाइव टेलीकॉस्ट भी होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के तीन छात्र दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा में संवाद करेंगे। कानपुर, चित्रकूट और वाराणसी से चयनित तीन छात्र परीक्षा का तनाव, करियर चुनने पर प्रधानमंत्री से चर्चा के दौरान सवाल करेंगे। खास बात यह है कि छात्रों का मानना है कि परीक्षा पर चर्चा के चलते वे पहली बार सार्वजनिक मंच पर अपने तनाव को साझा करेंगे। अभी तक अभिभावकों के सामने भी कभी तनाव का जिक्र नहीं किया है।
दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली परीक्षा पर चर्चा 2.0 में भाग लेने के लिए देशभर से नौंवी से स्नातक प्रोग्राम तक के दो हजार छात्र चयनित हुए हैं। इसके अलावा अभिभावक भी शिक्षक भी शामिल होंगे। सीबीएसई बोर्ड, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय समिति, यूजीसी व एआईसीटीई अपने मान्यता प्राप्त कॉलेजों में दूरदर्शन के माध्यम से परीक्षा पर चर्चा का लाइव टेलीकॉस्ट करेंगे। परीक्षा पर चर्चा में पहली बार कतर, दोहा, सऊदी अरब, रसिया, नाइजीरिया आदि देशों के छात्र भी विशेष रूप से पहुंच रहे हैं।
छात्र और निजी जीवन की दिक्कतों पर पूछेंगे सवाल
छात्र जीवन के साथ निजी जीवन में भी बेहद दिक्कत आती हैं। इसी के तहत मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन्हीं दिक्कतों पर सवाल पूछते हुए हल समझाने का आग्रह करुंगा। मैं मानता हूं कि पहली बार परीक्षा पर चर्चा के चलते सार्वजनिक मंच पर अपनी दिक्कतों को साझा करुंगा। जिन्हें अभी तक परिजनों व दोस्तों से भी साझा नहीं किया था।
विज्ञापन विज्ञापन
-कृष्णा द्विवेदी, कक्षा-9, पंडित दीनदयाल सनातन धर्म स्कूल, कानपुर
बोर्ड परीक्षा के बाद करियर चुनने के बारे में सवाल
12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद मुझे कौन से क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना होगा। इसी पर आधारित मैं प्रधानमंत्री से सवाल करने वाला हूं। मेरे संसदीय क्षेत्र के सांसद से अपने तनाव को भी साझा करुंगा। क्योंकि 11वीं कक्षा में आने के साथ ही परिवार समेत दोस्तों की आकांक्षा बढ़ गई है। हर कोई अपनी पसंद के आधार पर करियर चुनने का दबाव बना रहा होता है। ऐसे में अपनी समेत अन्य छात्र के उसे दर्द को सांझा करता हूं हल तलाशने की मांग करूंगा।
- राजू श्रीवास्तव, कक्षा-11, सेंट्रल हिंदू ब्यॉयज स्कूल, वाराणसी
परीक्षा एक जिंदगी पर आधारित होगा सवाल
जिंदगी का हर दिन परीक्षा होता है। मैं प्रधानमंत्री से जिंदगी एक परीक्षा या परीक्षा एक जिंदगी पर आधारित सवाल पूछने वाला हूं। क्योंकि जिंदगी में हर कदम पर परीक्षा देनी होती है। बोर्ड परीक्षा के अलावा करियर चुनने, नौकरी मिलने, परिवार का बोझ कम करने में मदद आदि की हर पल चिंता लगी रहती है।
-आशीष कुमार, कक्षा-10, जवाहर नवोदय विद्यालय, चित्रकूट