फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There will be two types of categories in Bullet Train, Railway Minister gave this information in Rajya Sabha

Bullet Train: अब खास के साथ आम लोग भी बुलेट ट्रेन में कर सकेंगे सफर, रेल मंत्री ने दिया ये बड़ा अपडेट

Sat, 03 Aug 2024 05:53 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 03 Aug 2024 05:53 PM IST
सार

रेल मंत्री ने राज्यसभा में बताया कि बुलेट ट्रेन में दो तरह के कोच होंगे। पहली कैटेगरी में जनरल चेयर कार होंगे और दूसरी श्रेणी में एग्जीक्यूटिव कोच। हालांकि, उन्होंने दोनों कोच के किराए के बारे में रेल मंत्री ने कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल 320 पिलर बनाने का काम पूरा हो गया है। समुद्र के नीचे करीब 50 मीटर डीप टनल बनाने तथा स्टेशन बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
There will be two types of categories in Bullet Train, Railway Minister gave this information in Rajya Sabha
बुलेट ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई से अहमदाबाद के बीच भारत की पहली ट्रेन परियोजना का तेजी से चल रहा है। अभी स्पेशल ट्रैक बिछाने से लेकर ब्रिज और अंडर-सी टनल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। ये अपडेट आम लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आया है।

विज्ञापन


रेल मंत्री ने राज्यसभा में बताया कि बुलेट ट्रेन में दो तरह के कोच होंगे। पहली कैटेगरी में जनरल चेयर कार होंगे और दूसरी श्रेणी में एग्जीक्यूटिव कोच। हालांकि, उन्होंने दोनों कोच के किराए के बारे में रेल मंत्री ने कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल 320 पिलर बनाने का काम पूरा हो गया है। समुद्र के नीचे करीब 50 मीटर डीप टनल बनाने तथा स्टेशन बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


बुलेट ट्रेन में श्रेणियों के बारे में पूछे गए एक पूरक प्रश्न के बारे में बताया कि साल 1995 से 2012 तक दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे ई. श्रीधरन ने एक बहुत अच्छी व्यवस्था मेट्रो में की कि कैटेगरी का क्लासीफिकेशन नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, मैं तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यालय में काम करता था। श्रीधरन की बात को ध्यान में रखते हुए बुलेट ट्रेन में दो श्रेणी होंगी, पहली सामान्य और दूसरी विशिष्ट वर्ग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री ने बताया कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में जापान के सहयोग से काम चालू हुआ है। इस परियोजना के दौरान काम करने के तरीके और टेक्नोलॉजी के बारे में भी अच्छी जानकारियां मिली हैं। दुनिया की करीब करीब सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने अपने बड़े शहरों को बुलेट ट्रेन से जोड़ा है। यह एक जटिल टेक्नोलॉजी होती है। किसी भी वाहन की गति बढ़ने पर उसे नियंत्रित करने की बहुत जरूरत होती है।

रेल मंत्री ने कहा कि भारत की पहली बुलेट मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी। यह जापान के सहयोग से होगा। जापान ने 1969 में बुलेट ट्रेन पर काम शुरू किया और आज उसे इसमें महारत हासिल है। वहीं, एक अन्य सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि, बुलेट ट्रेन कॉम्लैक्स प्रोजेक्ट है और उसका डिजाइन भी खास होता है। इसका डिजाइन देश की भौगोलिक स्थिति के अनुसार तैयार किया जाता है। कई देशों को केवल डिजाइन में ही 20 साल लग गए।


रेल मंत्री से जब पूछा गया कि आने वाले दिनों में क्या बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे पिछड़े राज्यों में भी बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी? रेल मंत्री ने फिलहाल इसका कोई सीधा जवाब नहीं दिया और कहा कि इस पर विचार किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed