फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The word 'Vanvasi' denies that you (Tribals) are the original owners of India: Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: ‘हम कहते आदिवासी, दूसरा पक्ष कहता वनवासी', वायनाड में राहुल का BJP का वार; मणिपुर पर कही यह बात

Sun, 13 Aug 2023 01:27 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 13 Aug 2023 01:27 PM IST
सार

वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने केरल के कोझिकोड में कहा कि मणिपुर और उसके लोगों के साथ जो हुआ, उससे मैं व्यथित हूं। हिंसा को तुरंत रोकने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा सरकार करारा हमला बोलते हुए कहा कि मणिपुर के दो हिस्से कर दिये गए हैं। दिए गए घावों को भरने में कई साल लगेंगे।

विज्ञापन
The word 'Vanvasi' denies that you (Tribals) are the original owners of India: Rahul Gandhi
rahul gandhi - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में रविवार को आदिवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपको प्रतिबंधित और वर्गीकृत नहीं किया जाना चाहिए। पूरी दुनिया आपके लिए खुली होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि हम कहते हैं आदिवासी और दूसरा पक्ष कहता है 'वनवासी' और वनवासी शब्द के पीछे एक विकृत तर्क है।

विज्ञापन


वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने केरल के कोझिकोड में कहा कि मणिपुर और उसके लोगों के साथ जो हुआ, उससे मैं व्यथित हूं। हिंसा को तुरंत रोकने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा सरकार करारा हमला बोलते हुए कहा कि मणिपुर के दो हिस्से कर दिये गए हैं। दिए गए घावों को भरने में कई साल लगेंगे।
विज्ञापन


प्रतिबंधित और वर्गीकृत नहीं करें
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे आदिवासी भाई-बहन इस देश के मूल मालिक थे और इसका तात्पर्य यह भी है कि इस देश के मूल मालिकों को जमीन, जंगल पर अधिकार दिया जाना चाहिए और जो वे चाहते हैं उन्हें करने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आपको प्रतिबंधित और वर्गीकृत नहीं किया जाना चाहिए। पूरा दुनिया आपके लिए खुली होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार कहती वनवासी
उन्होंने कहा कि हम कहते हैं आदिवासी और दूसरा पक्ष कहता है 'वनवासी'। वनवासी शब्द के पीछे एक विकृत तर्क है। 'वनवासी' शब्द इस बात से इनकार करता है कि आप भारत के मूल मालिक हैं और यह आपको जंगल तक ही सीमित रखता है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 'वनवासी' शब्द के पीछे भावना यह है कि आप जंगल में हैं और आपको कभी जंगल नहीं छोड़ना चाहिए और यह हमें कतई स्वीकार्य नहीं है। हम इस शब्द को स्वीकार नहीं करते हैं।

शनिवार को पहुंचे राहुल
बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे हैं। हाल ही में लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस नेता का ये पहला वायनाड दौरा है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस की केरल यूनिट में उत्साह है।

सरनेम मामले में मिली थी सजा
गौरतलब है, मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बाद सोमवार को राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई थी, जिसके बाद एक बार फिर वह संसद पहुंचे थे। उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लिया था और मणिपुर पर केंद्र को घेरा था।


मोदी सरनेम मामले में सूरत की सीजेएम कोर्ट ने इसी साल 23 मार्च को राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके चलते उनकी संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। करीब चार महीने से ज्यादा समय के बाद बीती 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने का आदेश दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed