{"_id":"5bedfacdbdec22698a471696","slug":"the-teenager-was-dragged-into-house-and-murdered-at-lakhimpur-kheri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किंलिंग : किशोर को घर में खींचकर काट डाला, वारदात से इलाके में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किंलिंग : किशोर को घर में खींचकर काट डाला, वारदात से इलाके में दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
Honor Killing, Death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव के गांव सुनौरी में बुधवार की रात 16 वर्षीय किशोर को प्रेम प्रसंग में किशोरी के परिजनों ने घर में खींचकर बांके से काट डाला। मरणासन्न हालत में उसे जिला अस्पताल से रेफर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां सुबह उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजन एक माह पूर्व हुए झगड़े को हत्या की वजह बता रहे हैं, जबकि पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में हत्या मान रही है। वारदात के दौरान किशोरी घर से भाग गई है। पुलिस ने पहले जानलेवा हमला फिर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सुनौरी निवासी बेवा हलीमा ने बताया कि एक महीने पहले पड़ोसी जामिद खां का उसके पुत्र जुनैद से काफी विवाद हो गया था।

इससे जामिद खां और उसके परिवार के लोग उससे रंजिश मानते थे। बेटे को जान से मारने की भी धमकी दी थी। बुधवार की रात करीब एक बजे जुनैद घर के बाहर लघुशंका को गया था। तभी जामिद खां अन्य परिजनों के साथ मिलकर जुनैद को अपने घर में खींचकर ले गया और बांके से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए।
बेटे की चीखपुकार पर उन्होंने शोर मचाया। हलीमा ने कहा कि तुरंत यूपी-100 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचते हूटर की आवाज सुनकर आरोपी परिवार समेत मौके से भाग गया। जुनैद खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां ट्रामा सेेंटर में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर आते ही ग्रामीणों ने आरोपी जामिद खां को खोजकर पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस ने उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया।