फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Supreme Court issued a circular on the subject of listing of cases before the vacation benches

सुप्रीम कोर्ट: अवकाशकालीन पीठों के सामने मामलों को सूचीबद्ध करने पर परिपत्र जारी

Wed, 26 May 2021 04:42 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 26 May 2021 04:42 PM IST
सार

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमण ने ‘परिवर्तित ग्रीष्मावकाश के दौरान इंसाफ की मांग को पूरा करने और अत्यंत ही जरूरी विविध मामलों पर सुनवाई के लिए’ ये निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
The Supreme Court issued a circular on the subject of listing of cases before the vacation benches
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उच्चतम न्यायालय ने ‘अत्यंत जरूरी विविध मामलों’ पर सुनवाई के लिए अवकाशकालीन पीठों के सामने मामलों को सूचीबद्ध करने के विषय पर एक परिपत्र जारी किया है। न्यायालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए इस परिपत्र में अवकाशकालीन पीठों से संबंधित सूचनाएं हैं । 

विज्ञापन


ये पीठें ग्रीष्मावकाश के दौरान 26 मई से दो जून के बीच सुनवाई करेंगी। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय 10 मई से 28 जून तक ग्रीष्मावकाश पर है। परिपत्र के अनुसार परिवर्तित ग्रीष्मावकाश में 26 मई से दो जून तक दो खंडपीठें वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करेंगी। 
विज्ञापन


पहली पीठ में न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस होंगे। दूसरी पीठ में न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत 26 से 28 मई तक मामलों की सुनवाई करेंगे, उसके बाद इस पीठ में न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी न्यायमूर्ति कांत की जगह लेंगे और फिर यह परिवर्तित पीठ 29 मई से दो जून तक सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed