फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The security and development of the country is at the top of the BJP's electoral agenda

देश की सुरक्षा और विकास भाजपा के चुनावी एजेंडे में सबसे ऊपर

Mon, 04 Mar 2019 01:02 AM IST
Amit Digital अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Amit Digital Updated Mon, 04 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
The security and development of the country is at the top of the BJP's electoral agenda

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दो अहम जनसभाओं को संबोधित किया। पहले उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के साथ पटना के गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के साथ अमेठी में कई योजनाओं की शुरुआत की। इन दोनों ही अवसरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों को देखें तो एक बात साफ हो जाती है कि भाजपा के चुनावी एजेंडे में सुरक्षा और विकास सबसे ज्यादा महत्त्व पाने वाले हैं। 

विज्ञापन


हालांकि पार्टी नेता किसानों के लिए किये शुरु की गई किसान सम्मान योजना और महिलाओं के लिए प्रारंभ की गई योजनाओं को अपने लिए सबसे ज्यादा अहम बताते हैं, लेकिन जिस तरह देश की सुरक्षा का मुद्दा पार्टी नेता उठा रहे हैं, उससे यह साफ हो गया है कि पुलवामा से उपजा आक्रोश और बालाकोट में भारतीय वायु सेना के द्वारा किया गया हमला उनके चुनावी एजेंडे में सबसे ऊपर जगह पाने वाले हैं। गांधी मैदान में प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत पुलवामा के शहीदों को याद करने के साथ किया। उन्होंने विपक्ष पर हमला किया कि वह देश की सुरक्षा के मामले में भी राजनीति करता है जिसका फायदा पाकिस्तान में उठाया जाता है। 
विज्ञापन


विपक्षी दलों के कुछ सवालों को पीएम ने देश के लिए नुकसानदेह बताया और कहा कि सेना के पराक्रम पर सवाल नहीं खड़े किये जाने चाहिए। लेकिन सुरक्षा पर बोलने के साथ-साथ विकास को भी उन्होंने ऊपर रखा और अनेक विकास योजनाओं की चर्चा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उन्होंने कर्मठ और विकास के लिए समर्पित रहने वाले नेताओं में एक बताया। अमेठी में वे गांधी परिवार पर इशारे से हमला करते दिखे लेकिन आयुध फैक्ट्री में शुरु हो रहे राइफलों के निर्माण को अमेठी के विकास से जोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा यूनिट ने बताया अभूतपूर्व

भारतीय जनता पार्टी की अमेठी शाखा के एक कार्यकर्ता चंद्रमौलि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से सत्ता संभाली है, अमेठी में विकास की एक नई परिभाषा लोगों को दिख रही है। किसान सम्मान योजना से जातिगत बंधन तोड़कर लोग सरकार का समर्थन करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां की जन प्रतिनिधि न होते हुए भी जिस तरह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लगातार यहां आती रहीं, उससे जनता में उनके लिए एक खास जगह बन गई है। वे एक हाई प्रोफाइल नेता होते हुए भी आम कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ी रहती हैं और उन्हें बाकायदा नाम के साथ जानती हैं। उनकी यह छवि कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर देती है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और देश की सुरक्षा के मुद्दे पर देश में अपनी पहचान बना चुकी है और उसे इसका फायदा चुनाव में अवश्य मिलेगा। इस बार राहुल गांधी को अपने लिए कोई दूसरी सुरक्षित सीट खोजनी पड़ेगी।  


अपना काम बताएं मोदी- कांग्रेस 

प्रधानमंत्री के द्वारा विकास की बातों को विपक्ष ने सिरे से नकार दिया। अमेठी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने अमर उजाला से कहा कि प्रधानमंत्री जिस काम को अपना बता रहे हैं, वह इसकी सिर्फ एक यूनिट है। जबकि इसके पहले ही उस आयुध फैक्ट्री में दर्जनों यूनिट काम कर रही थीं। ऐसे में इस काम का श्रेय उन्हें क्यों लेना चाहिए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि वे जुमला करने में माहिर आदमी हैं और रविवार को भी वे जमलेबाजी करके चले गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए ट्वीट कर कहा कि पीएम ने अमेठी का आईआईआईटी, मेगा फूड पार्क और हिंदुस्तान पेपर मिल बंद करवाया। यही उनके विकास की सच्चाई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed