फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The removal of Article 370 is the fulfillment of Sardar Patel's dream: Prime Minister

पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, अनुच्छेद 370 इतना अच्छा था तो स्थायी क्यों नहीं किया

Thu, 15 Aug 2019 08:22 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 15 Aug 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
The removal of Article 370 is the fulfillment of Sardar Patel's dream: Prime Minister
narendra modi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए का हटना सरदार वल्लभभाई पटेल के सपने का पूरा होना है। उन्होंने एक अखंड भारत का सपना देखा था जिसमें कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक संविधान हो, जो हमारी सरकार ने पूरा किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग अनुच्छेद 370 की वकालत कर रहे हैं उनसे देश पूछ रहा है कि अगर यह इतना महत्वपूर्ण था तो इसे आप लोगों ने स्थायी क्यों नहीं किया, अस्थायी क्यों बनाए रखा? पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पुरानी व्यवस्था से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद को बढ़ावा मिल रहा था। महिलाओं, बच्चों, दलित समुदाय के साथ अन्याय हो रहा था। पीएम मोदी ने कहा कि जो 70 साल में नहीं हुआ वो 70 दिन में कर दिखाया। आगे आते और स्थायी बना देते, लेकिन आपमें इसकी हिम्मत नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हर कोई गर्व से कह सकता है कि एक देश, एक संविधान। हम सरदार पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विचार को आगे ले जा रहे हैं। जीएसटी के जरिए हमने एक देश, एक टैक्स का सपना पूरा किया, ऊर्जा के क्षेत्र में एक देश, एक ग्रिड को आगे बढ़ाया। अब जरूरत है कि देश में एक साथ चुनाव की भी चर्चा होनी चाहिए।


प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों का भरोसा हमें नई ताकत देता है। वर्ष 2019 का जनादेश दिखाता है कि निराशा ने जनमानस में आशा का रास्ता दिखाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2019 से 2024 के मध्य का कालखंड देशवासियों की आकांक्षाओं और उनके सपनों को पूरा करने का कालखंड है। यह समय 21वीं सदी के भारत और लोगों के सपनों को पूरा करने के बारे में सोचने का समय है।

पीएम मोदी ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया गया, आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने के लिए आतंकवाद विरोधी कानून में संशोधन किया गया। पीएम ने कहा कि नई सरकार को 10 हफ्ते भी नहीं हुए हैं, लेकिन इस छोटे से कार्यकाल में सभी क्षेत्रों में हर प्रयास को बल दिए गए हैं, हम पूरे समर्पण के साथ सेवारत हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed