फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The power struggle between Siddaramaiah and Kumaraswamy, due to political crisis in Karnataka

सिद्धारमैया और कुमारस्वामी के बीच सत्ता संघर्ष कर्नाटक में राजनीतिक संकट की वजह : भाजपा

Mon, 08 Jul 2019 06:29 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 08 Jul 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
The power struggle between Siddaramaiah and Kumaraswamy, due to political crisis in Karnataka
प्रह्लाद जोशी
कर्नाटक में जारी सियासी घमासान को लेकर भाजपा ने रविवार को कांग्रेस और जेडीएस दोनों पर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दावा किया कि कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व मौजूदा मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बीच ‘सत्ता संघर्ष’ के चलते राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हुआ है।
विज्ञापन


जोशी ने सत्तारूढ़ गठबंधन (कांग्रेस-जेडीएस) के विधायकों के इस्तीफे के पीछे भाजपा का हाथ होने के कांग्रेस के आरोप को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में यह सब इसलिए हो रहा है कि कांग्रेस नेता विहीन हो गई है और दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय उसे पहले अपनी पार्टी को दुरुस्त करना चाहिए। 
विज्ञापन


कर्नाटक भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जोशी ने कहा, ‘कांग्रेस में पूरी तरह से अराजकता है और उसकी कर्नाटक इकाई एक स्वतंत्र इकाई की तरह काम कर रही है क्योंकि केंद्रीय नेतृत्व का प्रदेश इकाई में कोई दखल नहीं है। राज्य में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद से ही वहां संकट के बादल मंडरा रहे थे। विधायकों के इस्तीफे के बाद यह संकट और गहरा गया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों के इस्तीफे सिद्धारमैया का ‘गेम प्लान’

जोशी ने विधायकों के इस्तीफे को सिद्धारमैया का ‘गेम प्लान’ बताया। उन्होंने कहा, ‘मौजूदा राजनीतिक संकट असल में सिद्धारमैया और कुमारस्वामी के बीच सत्ता संघर्ष का परिणाम है। एक तरफ सिद्धारमैया सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार सरकार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।’

नहीं पता कहां है कर्नाटक विधायक : महाराष्ट्र भाजपा

महाराष्ट्र भाजपा ने रविवार को दावा किया कि उसे कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायकों के मुंबई में होने की कोई जानकारी नहीं है। इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस और जेडीएस के दस विधायक एक चार्टर्ड विमान से शनिवार रात मुंबई पहुंचे थे। कर्नाटक कांग्रेस के विधायक महेंद्र सिंघी और महाराष्ट्र के भाजपा विधायक प्रसाद लाड को रविवार सुबह उसी होटल में देखा गया, जहां बाकी विधायक ठहरे हुए हैं। 

लाड ने कहा, ‘मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मुझे मीडिया से इसकी जानकारी मिली।’ महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा, ‘हमें कर्नाटक के विधायकों के मुंबई में होने की कोई जानकारी नहीं है। हमारा इस घटनाक्रम से कोई लेना देना नहीं है।’ जबकि, कांग्रेस विधायक सिंघी ने कहा कि हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है। 

मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के देश लौटते ही यह मुद्दा हल हो जाएगा। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा, ‘भाजपा सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर कर्नाटक में चुनी हुई सरकार को अस्थिर करना चाहती है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।’ एजेंसी

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की मैराथन बैठक

राजधानी बंगलूरू में डेरा डाल रखे कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कई दौर की बैठक की और आगे की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में सिद्धारमैया के अलावा उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर, मंत्री डीके शिवकुमार और दूसरे नेता मौजूद थे। वहीं, जेडीएस चीफ और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के घर पर भी कई दौर की बैठकें हुईं। 

कर्नाटक विधानसभा का सत्र 12 जुलाई शुरू हो रहा है। इसको देखते हुए कांग्रेस और जेडीएस मौजूदा सियासी भूचाल से पार पाना चाहते हैं। इसी के मद्देनजर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक बैठक बुलाई है। कांग्रेस के सभी विधायकों से इसमें उपस्थित रहने की हिदायत दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed