फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the number of BJP MLAs in the country is 1398 After the elections in five states

सांसद ही नहीं विधायकों की संख्या में भी भाजपा सबसे आगे

Wed, 22 Mar 2017 02:43 AM IST
गुंजन कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
गुंजन कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Mar 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
the number of BJP MLAs in the country is 1398 After the elections in five states

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह की नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ प्रभाव में ही नहीं बल्कि सासंदों और विधायकों की संख्या के हिसाब से भी एतिहासिक चरम पर है। भाजपा के पास पूरे देश में अब 1398 विधायक हो गए हैं। यह पिछले 25 साल में किसी  एक  दल के विधायकों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 1993 में कांग्रेस के पास 1501 विधायक थे। अब कांग्रेस के पास महज 790 विधायक  रह गए हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा के पास लोकसभा में भी सबसे अधिक 282 सांसद हैं। 2014 के आम चुनाव में देश की जनता ने करीब तीन दशक बाद किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया था। पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग में तैयार किए जा रहेआंकड़ों के मुताबिक अब भाजपा के पास सिर्फ सासंद ही नहीं बल्कि सबसे अधिक विधायक भी हो गए हैं। देश में कुछ 4120 विधानसभा सीटें हैं जिनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में 403 और पुड्डूचेरी सबसे कम 30 सीटे हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 312 सीटें हासिल की हैं। 
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 2014 में 1000 विधायकों के आंकड़े को छू लिया था। लेकिन 2015 में हुए बिहार  चुनाव के बाद इसमें कमी आ गई। लेकिन इसके बाद असम और महाराष्ट्र चुनाव के बाद 2016 में यह आंकड़ा 1053 पर पहुंच गया। अब पांच राज्यों के चुनाव ने भाजपा को सबसे अधिक विधायकों वाली पार्टी बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed