फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The minister recommended the job of the BJP, said -SP mentality staff work in hospital

मंत्री ने की भाजपाइयों को नौकरी की सिफारिश, कहा- अस्पताल में सपा मानसिकता के कर्मचारी कर रहे काम 

Mon, 02 Jul 2018 06:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर Updated Mon, 02 Jul 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
The minister recommended the job of the BJP, said -SP mentality staff work in hospital

योगी सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर जिला अस्पताल में तैनात संविदा कर्मचारियों को सपा मानसिकता का बताते हुए, उन्हें हटाने को कहा है। उनके स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं को नियुक्त करने की मांग की की है। इस पत्र के बाहर आते ही राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। राज्यमंत्री द्वारा लिखे गए इस पत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, विशेष सचिव समेत कई अधिकारियों की मुहर और हस्ताक्षर हैं, जो उन्होंने आगे फॉरवर्ड करने के लिए किए हैं।

विज्ञापन


मंत्री का पत्र बाहर आते ही राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। अन्य राजनीतिक दलों ने जहां श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया है वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र लोधी ने भी उनके पत्र से अपना पल्ला झाड़ा है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का हित सोचा
पार्टी कार्यकर्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए यह पत्र लिखा गया है। इसमें उन भाजपा कार्यकर्ताओं को नियुक्त करने के लिए कहा है जो स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर खरे उतरते हैं। मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ने पल्ला झाड़ा
श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के पत्र से भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र लोधी ने अपना पल्ला झाड़ा है। उनका कहना है कि जिला अस्पताल आम लोगों की सेवा से जुड़ा हुआ विभाग है। यदि कोई कर्मचारी कार्य ठीक से नहीं कर रहा है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। नई नियुक्ति के संबंध में सुयोग्य और मानक पर खरे उतरने वालों को नियुक्त किया जाना चाहिए। इसके लिए किसी पार्टी से जुड़े होने की आवश्यकता नहीं है।

मंत्री के आरोप उनके निजी विचार
जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी राजनीतिक पार्टियों से जुडे़ हुए नहीं हैं और न ही राजनीति करते हैं। राज्यमंत्री द्वारा लिखा गया पत्र उनके निजी विचार है।
डा. संजय बासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक 

The minister recommended the job of the BJP, said -SP mentality staff work in hospital


मंत्री की भाषा तानाशाह राजनीति
जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी वर्तमान में ठीक ढंग से कार्य संपादित कर रहे हैं। कोई राजनीति नहीं की जा रही है। राज्यमंत्री की यह भाषा भाजपा की तानाशाही राजनीति को दर्शाती है। यदि कोई कर्मचारी की नियुक्ति की जाती है। तो इसके लिए किसी पार्टी का होना आवश्यक नहीं होना चाहिए।
दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष  

मंत्री के शब्द द्वेष से प्रेरित
सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी किसी भी पार्टी के नहीं हो सकते हैं। वह जनता के सेवक के रूप में कार्यरत रहते हैं। राज्यमंत्री द्वारा लिखे गए यह शब्द भाजपा की संकुचित सोच और द्वेष भावना को प्रकट करते हैं।
-कैलाश नारायण कुशवाहा, बसपा जिलाध्यक्ष  

भाजपा कार्यकर्ता राजनीति नहीं करेंगे इसकी क्या गारंटी
सपा के समय में की गई नियुक्तियों में कर्मठ और मेहनती कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। इसमें कोई भी कर्मचारी पार्टी की गतिविधियों में भाग नहीं लेता है। राज्यमंत्री खुद बताएं कि पत्र के अनुसार नियुक्त होने वाले भाजपा कार्यकर्ता राजनीति नहीं करेंगे इसकी क्या गारंटी है। राज्यमंत्री द्वारा लिखा गया पत्र द्वेष भावना की राजनीति और भाजपा की ओछी राजनीति का प्रदर्शन करती है।
ज्योति सिंह लोधी, सपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed