फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Indian Navy's begins sea trials of Kalvari class submarine Vaghsheer

Project-75: हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गातिविधियों पर लगेगी लगाम, वाघशीर का समुद्री परीक्षण शुरू

Fri, 19 May 2023 12:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 19 May 2023 12:11 PM IST
सार

प्रोजेक्ट-75 की छठी पनडुब्बी का समुद्री परीक्षण गुरुवार को ही शुरू हो गया था। बताया जा रहा है कि परीक्षण पूरा होने के बाद वाघशीर को साल 2024 में भारतीय नौसेना को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
The Indian Navy's begins sea trials of Kalvari class submarine Vaghsheer
वाघशीर का समुद्री परीक्षण शुरू - फोटो : social media

विस्तार

हिंद महासागर क्षेत्र में हमेशा से भारत का प्रभाव रहा है, लेकिन बीते कुछ सालों से चीन इस क्षेत्र में भारत के दबदबे को चुनौती दे रहा है। इसके लिए चीन पाकिस्तान की नौसेना को मजबूत कर रहा है। साथ ही कई अन्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाकर वहां अपनी नौसेना की गतिविधियां बढ़ा रहा है। भारत ने चीन को उसी की भाषा में जवाब देने की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय नौसेना की छठी और अंतिम कलवारी श्रेणी की पनडुब्बी वाघशीर ने अपना समुद्री परीक्षण शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे आगले साल की शुरुआत में ही भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, प्रोजेक्ट-75 की छठी पनडुब्बी का समुद्री परीक्षण गुरुवार को ही शुरू हो गया था। बताया जा रहा है कि परीक्षण पूरा होने के बाद वाघशीर को साल 2024 में भारतीय नौसेना को सौंप दिया जाएगा। हिंद महासागर क्षेत्र में चीन लगातार अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा है। इसी को देखते हुए भारत ने समुद्री क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया है।  

विज्ञापन

गौरतलब है, पनडुब्बी वाघशीर को पिछले साल अप्रैल में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) के कान्होजी आंग्रे वेट बेसिन से लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट-75 के तहत देश में छह पनडुब्बियों का निर्माण किया जाना है। इन पनडुब्बियों का निर्माण फ्रांस के नौसेना समूह के सहयोग से मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में किया जा रहा है। बता दें, कलवरी श्रेणी की पांच पनडुब्बियों को पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जा चुका है।

नौसेना का कहना है कि एमडीएल ने 24 महीनों में प्रोजेक्ट-75 की तीन पनडुब्बियों को तैयार कर सेना को सौंप दिया था। वहीं, अब छठी पनडुब्बी को तैयार कर लिया गया है। इसका समुद्री परीक्षण शुरू हो गया है। सेना ने आगे कहा कि यह 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में बढ़ने का संकेत है। उन्होंने कहा कि पनडुब्बी समुद्र में अपनी सभी प्रणालियों के गहन परीक्षणों से गुजरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed