फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The House of Representatives rejected the Emergency of donald Trump

प्रतिनिधि सभा ने खारिज किया ट्रंप का आपातकाल, उच्च सदन में रिपब्लिकनों का बहुमत

Thu, 28 Feb 2019 01:16 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 28 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
The House of Representatives rejected the Emergency of donald Trump
donald trump
अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लाए गए आपातकाल को रद्द करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। निचले सदन में मंगलवार को 182 के मुकाबले 245 मतों से पारित इस प्रस्ताव को अब संसद के उच्च सदन सीनेट में रखा जाएगा, जहां सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत होने के कारण इसके पारित होने की संभावनाएं काफी कम हैं। हालांकि कई रिपब्लिकन सांसदों ने इसके समर्थन का एलान किया है। इस कारण ट्रंप के सामने मुश्किल आ सकती है।
विज्ञापन


मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए ट्रंप ने संसद से 5.7 अरब डॉलर (करीब 40 हजार करोड़ रुपये) मांगे थे। इस पर मंजूरी नहीं मिलने के बाद सीमा पर हो रही नशा तस्करी का हवाला देते हुए ट्रंप ने 15 फरवरी को देश में आपातकाल की घोषणा की थी। इस कारण सरकारी कामकाज में कई मुश्किलें आ रही हैं। इससे पहले दिसंबर अंत से जनवरी तक चले एक महीने लंबे शटडाउन में भी सरकारी कामकाज आंशिक रूप से ठप रहा था।
विज्ञापन


ट्रंप के पास है वीटो की ताकत

आपातकाल खत्म करने का प्रस्ताव दोनों सदनों से पारित होने के बाद भी ट्रंप अपने वीटो पावर का इस्तेमाल कर उसे जारी रख सकते हैं। वीटो पावर को चुनौती देने के लिए प्रस्ताव को दो-तिहाई बहुमत से पारित करना होगा। डेमोक्रेटिक नेता नैंसी पेलोसी की अध्यक्षता वाले निचले सदन में यह प्रस्ताव पहले ही दो-तिहाई बहुमत पाने से चूक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट से भी है उम्मीद

यदि ट्रंप वीटो शक्ति का इस्तेमाल करते हैं तब भी विपक्षी सांसदों को एक उम्मीद सुप्रीम कोर्ट से भी बाकी है। कैलिफोर्निया के नेतृत्व में 16 राज्यों ने आपातकाल रद्द करने के लिए ट्रंप पर मुकदमा किया है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि यह दीवार आतंकवादियों और अपराधियों से देश की रक्षा करने के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed