{"_id":"67d29580cf4ae59c31014ac4","slug":"the-future-of-85-lakh-students-of-six-states-in-danger-rahul-gandhi-attacks-the-center-over-the-paper-leak-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper Leak: 'छह राज्यों के 85 लाख छात्रों का भविष्य खतरे में', पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Paper Leak: 'छह राज्यों के 85 लाख छात्रों का भविष्य खतरे में', पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला
Thu, 13 Mar 2025 01:51 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:51 PM IST
सार
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि छह राज्यों में 85 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में है। पेपर लीक हमारे युवाओं के लिए सबसे खतरनाक पद्मव्यूह बन गया है। पेपर लीक मेहनती छात्रों और उनके परिवारों को अनिश्चितता और तनाव में धकेल देता है। उनके परिश्रम का फल उनसे छीन लेता है। साथ ही यह अगली पीढ़ी को गलत संदेश देता है कि बेईमानी, मेहनत से बेहतर हो सकती है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
लगातार हो रहे बोर्ड और अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने इसे व्यवस्थागत विफलता बताया। साथ ही गंभीर समस्या करार देते हुए सभी पार्टियों और सरकारों से मिलकर इसका समाधान खोजने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि छह राज्यों में 85 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में है। पेपर लीक हमारे युवाओं के लिए सबसे खतरनाक पद्मव्यूह बन गया है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि पेपर लीक मेहनती छात्रों और उनके परिवारों को अनिश्चितता और तनाव में धकेल देता है। उनके परिश्रम का फल उनसे छीन लेता है। साथ ही यह अगली पीढ़ी को गलत संदेश देता है कि बेईमानी, मेहनत से बेहतर हो सकती है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi: 'कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं, कई बब्बर शेर, लेकिन बंधे हुए', राहुल ने पार्टी को दिखाया आईना
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी एक साल भी नहीं हुआ जब नीट पेपर लीक ने देश को झकझोर दिया था। हमारे विरोध के बाद मोदी सरकार ने नए कानून के पीछे छिपकर उसे समाधान बताया, लेकिन इतने सारे हालिया लीक ने उसे भी विफल साबित कर दिया।राहुल गांधी ने दावा किया कि यह गंभीर समस्या एक व्यवस्थागत विफलता है। इसका खात्मा सभी राजनीतिक दलों और सरकारों को मतभेद भुलाकर मिलकर कड़े कदम उठाकर करना होगा। इन परीक्षाओं की गरिमा बनी रहना हमारे बच्चों का अधिकार है और इसे हर हाल में सुरक्षित रखना होगा।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी हाजिर हो... : कांग्रेस नेता को पेश होने के लिए भेजी गई नोटिस, अमेरिका से जुड़ा है ये मामला
पिछले साल भी संसद में किया था पद्मव्यूह का जिक्र
राहुल गांधी ने संसद के मानसून सत्र में भी पद्मव्यूह शब्द का जिक्र किया था। राहुल गांधी ने कहा था कि हजारों साल पहले कुरूक्षेत्र में 6 लोगों ने अभिमन्यु को 'चक्रव्यूह' में फंसा कर मारा था। मैंने थोड़ा रिसर्च किया और पता चला कि 'चक्रव्यूह' का दूसरा नाम होता है 'पद्मव्यूह'- जिसका अर्थ है 'कमल निर्माण'। 'चक्रव्यूह' कमल के फूल के आकार का है। 21वीं सदी में एक नया 'चक्रव्यूह' रचा गया है- वो भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिन्ह प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं। अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वह भारत के साथ किया जा रहा है - युवा, किसान, महिलाएं, छोटे और मध्यम व्यवसाय के साथ वही किया जा रहा है। आपने जो 'चक्रव्यूह' बनाया है इससे करोड़ों लोगों को नुकसान पहुंच रहा है। हम इस 'चक्रव्यूह' को तोड़ने जा रहे हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन