{"_id":"579a88a64f1c1b967021e9e2","slug":"the-foreigner-lady-helping-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी बहू कर रही शिवभक्तों की सेवा, 2011 में हुई थी शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विदेशी बहू कर रही शिवभक्तों की सेवा, 2011 में हुई थी शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीपुरम
Updated Fri, 29 Jul 2016 04:05 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर गुजर रहे शिव भक्तों की सेवा में विदेशी बहू भी लगी हुई है। विदेशी बहू भोले को अपने हाथों से खाना परोस रही है। वह चार साल से शिवभक्तों की सेवा कर रही हैं। सदर बाजार निवासी अरविंद एलन के बेटे मोहित एलन की शादी वर्ष 2011 में चैक गणराज्य निवासी इवाना से हुई थी।
विज्ञापन
मोहित एलन का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस और इवाना एक फिजियोथेरेपिस्ट है। अरविंद एलन ने सिवाया में कांवड़ शिविर लगा रखा है। इस बार उनका छठा कांवड़ शिविर है। इवाना भी शिवभक्तों की सेवा में जुटी हुई है।
विज्ञापन
इवाना ने बताया कि जब वह यहां आई तो हिंदी बोलनी नहीं आती थी, लेकिन अब वह हिंदी बोल लेती है। वह अपने हाथों से खाना बनाकर शिव भक्तों को खिलाती है। पति मोहित एलन का कहना है कि इवाना अब पूरी तरह से यहां पर सहयोग करती है। उनके साथ परिवार के दीपक एलन, योगेंद्र एलन, राजेंद्र एलन, भूषण शर्मा आदि भी लगे हुए है।
विज्ञापन