फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the foreigner lady helping people

विदेशी बहू कर रही शिवभक्तों की सेवा, 2011 में हुई थी शादी

Fri, 29 Jul 2016 04:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीपुरम
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीपुरम Updated Fri, 29 Jul 2016 04:05 AM IST
विज्ञापन
the foreigner lady helping people

हाईवे पर गुजर रहे शिव भक्तों की सेवा में विदेशी बहू भी लगी हुई है। विदेशी बहू भोले को अपने हाथों से खाना परोस रही है। वह चार साल से शिवभक्तों की सेवा कर रही हैं। सदर बाजार निवासी अरविंद एलन के बेटे मोहित एलन की शादी वर्ष 2011 में चैक गणराज्य निवासी इवाना से हुई थी।

विज्ञापन


मोहित एलन का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस और इवाना एक फिजियोथेरेपिस्ट है। अरविंद एलन ने सिवाया में कांवड़ शिविर लगा रखा है। इस बार उनका छठा कांवड़ शिविर है। इवाना भी शिवभक्तों की सेवा में जुटी हुई है।
विज्ञापन


इवाना ने बताया कि जब वह यहां आई तो हिंदी बोलनी नहीं आती थी, लेकिन अब वह हिंदी बोल लेती है। वह अपने हाथों से खाना बनाकर शिव भक्तों को खिलाती है। पति मोहित एलन का कहना है कि इवाना अब पूरी तरह से यहां पर सहयोग करती है। उनके साथ  परिवार के दीपक एलन, योगेंद्र एलन, राजेंद्र एलन, भूषण शर्मा आदि भी लगे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed