फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The five suspects were in army uniform, campaign began checking on Bihar and UP border

सेना की वर्दी में दिखे पांच संदिग्ध, बिहार-यूपी बॉर्डर पर चेकिंग अभियान शुरू

Fri, 30 Sep 2016 03:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खुखुंदु/देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला, खुखुंदु/देवरिया Updated Fri, 30 Sep 2016 03:54 AM IST
विज्ञापन
The five suspects were in army uniform, campaign began checking on Bihar and UP border
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सेना की वर्दी पहने पांच युवक गुरुवार  देर रात को लखना परसिया गांव में देखे गए। शौच को गए गांव के दो युवक उन्हें देख कर सहम गए। उनकी भाषा  समझ में नहीं आ रही थी। इस बात की जानकारी युवकों ने गांववालों को दी। इसके बाद पुलिस को  सूचना दी गई। यह सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।

विज्ञापन


कई थानों की पुलिस बुला ली गई। देर रात तक रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका।  समाचार लिखते वक्त तक सर्च अभियान जारी था। यूपी-बिहार बार्डर पर चेकिंग अभियान शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान ने बताया कि युवकों की सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है मामला संदिग्ध है फिर भी ऐहतियात बरती जा रही है। गांव के सर्वेश अपने साथी भीखम चौरा के बबलू के साथ गुरुवार की  देर रात शौच को गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धमाका हुआ, अफवाहों का बाजार गर्म

The five suspects were in army uniform, campaign began checking on Bihar and UP border
फाइल फोटो - फोटो : ANI

​पगडंडी के सहारे पांच युवक उनके पास आए और बात करने लगे। युवकों का कहना है कि सेना की वर्दी पहने युवकों के हाथ में असलहे थे और पीठ पर बैग। उनकी भाषा समझ नहीं आ रही थी। वे दोहनी मठिया गांव की तरफ जाने लगे। आसपास के कई गांवों वालों के साथ पुलिस कांबिंग कर रही है।
इनसेट

इलाके में गुरुवार शाम को अचानक तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि लोग कुछ देर के लिए सहम गए। देर रात तक अफवाहों का बाजार गर्म रहा। पुलिस भी परेशान रही। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत सैनिकों द्वारा हमला करने की चर्चा गुरुवार की शाम लोगों में थी।

इसी बीच शाम करीब पांच बजे अचानक तेज धमाका हुआ। इससे इलाका दहल गया। लोग घबरा गए और भारत पाकिस्तान के बीच हमला की बात कहने लगे। ऐसे अफवाहों की चर्चा लोगों में देर रात तक चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed