फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The first uterine transplant will be done in India, only 25 transplant surgeries worldwide

भारत में पहली बार होगा गर्भाशय ट्रांसप्लांट, दुनिया में अब तक केवल 25 ही ट्रांसप्लांट सर्जरी

Tue, 16 May 2017 02:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Tue, 16 May 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
The first uterine transplant will be done in India, only 25 transplant surgeries worldwide
भारत में 18 मई को पहली बार गर्भाशय ट्रांसप्लांट किया जायेगा। यह ट्रांसप्लांट सर्जरी बडौदरा की 26 वर्षीय एक महिला के साथ की जायेगी। अंग्रेजी अखबार द हिंदू की खबरों के अनुसार इस बडौदरा महिला का गर्भाशय हटा कर उसकी 44 वर्षीय मां का गर्भाशय ट्रांसप्लांट किया जायेगा है। बताया जा रहा है कि 26 साल की बडौदरा महिला चार बार गर्भपात करवा चुंकी है और संपूर्ण गर्भकाल के बार अपने दो-दो बच्चों को खो चुकी है। जिसके कारण उनका मां बनना मुश्किल था, इसलिए उनकी मां ने अपना गर्भाशय देने के फैसला किया है। 
विज्ञापन


भारत में दिल, गर्दे , लिवर की ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद ये पहला मौका है जब गर्भाशय ट्रांसप्लांट किया जायेगा। महिला की ट्रांसप्लांट सर्जरी पुणे के गैलेक्सी केयर अस्पताल में की जायेगी। राज्य सरकार ने पिछले ही दिनों ही इस अस्पताल को गर्भाशय ट्रांसप्लांट का लाइसेंस दिया है। बडौदरा महिला की 18 मई की ट्रांसप्लांट सर्जरी के के बाद 19 मई की 22 वर्षीय एक और महिला का गर्भशाय  ट्रांसप्लांट किया जायेगा। 
विज्ञापन


अस्पताल के सर्जरी विशेषज्ञयों ने बताया की ट्रांसप्लांट की तीन सर्जरी निशुल्क की जायेगी। इससे पहले 2012 में स्वीडन में गर्भाशय ट्रांसप्लाट किया गया था। जिसके द्वारा 2014 में ट्रांसप्लांट करने वाली महिला को बच्चा पैदा हुआ था। इसके अलावा गर्भाशय ट्रांसप्लांट की सर्जरी पुरी दुनिया में अब तब 25 सर्जरी की हैं। साथ ही गर्भाशय ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी की संभावनाये भी बहुक कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed