{"_id":"5ea82bea2bf6d12b173bbff6","slug":"the-country-wants-to-know-about-the-lockdown-the-prime-minister-should-inform-the-people-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश लॉकडाउन के बारे में जानना चाहता है, प्रधानमंत्री बताएं रणनीति- कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश लॉकडाउन के बारे में जानना चाहता है, प्रधानमंत्री बताएं रणनीति- कांग्रेस
Tue, 28 Apr 2020 06:43 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 28 Apr 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने मंगलवार को लॉकडाउन की रणनीति के बारे में सरकार से सवाल पूछा है। कांग्रेस ने कहा कि तीन मई के बाद लॉकडाउन से बाहर निकलने की रणनीति के बारे में देश जानना चाहता है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में लोगों को बताना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि संकट के इस समय में प्रधानमंत्री से उम्मीद की जाती है कि वह देश का नेतृत्व करेंगे।
सुरजेवाला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री से फिर अपील करते हैं कि वह लॉकडाउन से बाहर निकलने के लिए रणनीति सामने लाएं, जिसमें यह साफ हो कि तीन मई के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कौन से कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा सरकार यह भी बताए कि वह कोरोना वायरस से कैसे मुकाबला करेगी।’’
विज्ञापन
सुरजेवाला की मानें तो, प्रधानमंत्री के साथ बैठक में मुख्यमंत्रियों ने तीन मई के बाद की रणनीति से देश को अवगत कराने का आग्रह किया था।
सुरजेवाला ने इस दौरान ‘पीएम केयर्स’ को लेकर भी सरकार से सवाल किए। उन्होंने कहा कि ‘पीएम केयर्स’ को लेकर पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को देश को बताना चाहिए कि किसने दान दिया और पैसे का कैसे उपयोग किया गया।
विज्ञापन