प्रधानमंत्री मोदी के तीन साल हो चुके है ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर क्या हुआ पीएम मोदी के वादों का और क्या हुआ उनके जुमलों का। जानने मोदी के 10 जुमले जो आज भी लोग अपनी जुबान से बोलते है।
56 इंच का सीना
2014 को लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की एक रैली में कहा था कि उत्तर प्रदेश को गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए। उनके इस जुमले को लेकर आज तक विपक्षी पार्टियां उससे सवाल करते है और सोशल मीडिया पर मजाक बनाया जाता है।
मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस
मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस का एक ऐसे जुमला था जिसको लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी को याद किया जाता है।
हर खाते में 15 लाख
2014 के अपने चुनावी प्रचार में प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश से कालाधन वापस लाने का वादा किया था। साथ ही कहा था कि हर भारतीय के खाते में 15-15 लाख रुपये भी आयेंगे। पीएम के इस जुमले को लेकर विपक्ष के साथ देश की जनता भी प्रधानमंत्री से सवाल करती है।
SCAM का फोर्मुला
उत्तर प्रदेश के चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ की एक रैली में स्कैम की नया अर्थ बताया था। उन्होनें S से समाजवादी, C से कांग्रेस, A से अखिलेश और M से मायावती को बताया था। जिसके बाद सोशल मीडिया में तमाम नेताओं ने अपनी-अपनी परिभाषा दी थी।