फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   That boy is a fool...Swami Rambhadracharya’s first reaction on Abhinav Arora Know updates

Abhinav Arora: 'मूर्ख है वह लड़का...भगवान क्या उसके साथ पढ़ेंगे'; जानें अभिनव पर क्यों कुपित हुए रामभद्राचार्य

Sun, 27 Oct 2024 11:32 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 27 Oct 2024 11:32 AM IST
सार

Swami Rambhadracharya On Abhinav Arora: बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा को डांटने वाले वीडियो पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभिनव अरोड़ा को मूर्ख लड़का करार दिया। 

विज्ञापन
That boy is a fool...Swami Rambhadracharya’s first reaction on Abhinav Arora Know updates
रामभद्राचार्य ने फिर लगाई अभिनव अरोड़ा को डांट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाल संत के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल अभिनव अरोड़ा इन दिनों चर्चाओं में हैं। दरअसल, हाल ही में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अपने एक कार्यक्रम के दौरान अभिनव को जमकर डांट लगाई थी। जगद्गुरु ने उन्हें मंच से नीचे उतारने तक की बात कह दी थी। उन्होंने यह तब कहा जब अभिनव मंच पर खड़े होकर जोर-शोर से ताली बजाकर राम नाम का जयकारा लगाते हुए अपनी रील्स बनवा रहे थे। जगद्गुरु के डांटने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। अब एक बार फिर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने अभिनव अरोड़ा को मूर्ख लड़का करार दिया है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो पर क्या बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य 
दरअसल, इस समय उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में विजेथुआ धाम पर हनुमान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दूसरे दिन जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने यहां मीडिया से बात की। उसी दौरान उन्होंने अभिनव अरोड़ा को डांटने के अपने वायरल वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मेरा एक वीडियो वायरल हुआ है, आपने देखा होगा। अभिनव अरोड़ा पर जगद्गुरु ने कहा कि वह मूर्ख लड़का है। वह कहता है कि भगवान श्रीकृष्ण उसके साथ पढ़ाई करते थे।  भगवान क्या उसके साथ पढ़ेंगे। उसको को शिष्टाचार के साथ बात करनी तक नहीं आती। मैंने अभी वृंदावन में उसको डांटा था।
विज्ञापन


डांटने का वीडियो भी हुआ था वायरल
गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में वे अभिनव अरोड़ा को डांटते हुए और मंच से नीचे उतारने की बात कहते दिख रहे हैं। दरअसल, जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेने के लिए अभिनव अरोड़ा मंच पर पहुंचे थे। उसी दौरान मंच से उन्होंने राम नाम का जयकारा भी लगाया था। उसी समय जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने उन्हें डांटा और आयोजकों से उन्हें मंच से नीचे उतारने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर स्थान की एक मर्यादा होती है। मेरी एक मर्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed