फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tharoor will be ridiculed and shamed for taking on Gandhis BJP's Amit Malviya

BJP: मालवीय का तंज- हारे व्यक्ति की तरह रो रहे थरूर, क्या उन्हें कांग्रेस में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद थी?

Wed, 19 Oct 2022 03:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 19 Oct 2022 03:47 PM IST
सार

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने तंज कसते हुए कहा, शशि थरूर हारे हुए व्यक्ति की तरह रो रहे हैं। क्या उन्हें वास्तव में कांग्रेस में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने की उम्मीद थी? 

विज्ञापन
Tharoor will be ridiculed and shamed for taking on Gandhis BJP's Amit Malviya
शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : एएनआई

विस्तार

दो दशक से ज्यादा समय बाद कांग्रेस को बुधवार को गैर गांधी परिवार का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। अध्यक्ष पद के लिए हुए नामांकन के एक दिन पहले मैदान में उतरे मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को हरा दिया। वहीं दूसरी ओर, थरूर की ओर से उत्तर प्रदेश में मतदान में अनियमितताओं के मुद्दे को हरी दिखाने पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा ने पूछा कि क्या उन्हें स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद थी?

विज्ञापन


अमित मालवीय ने क्या कहा?
भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में कहा, शशि थरूर हारे हुए व्यक्ति की तरह रो रहे हैं। क्या उन्हें वास्तव में कांग्रेस में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने की उम्मीद थी? उन्हें आभारी होना चाहिए कि उन्हें बाथरूम में बंदनहीं किया गया था..सबसे बुरा तो अब होना बाकी है। गांधी परिवार से मुकाबला करने के लिए अगले कुछ महीनों में उनका उपहास किया जाएगा और उन्हें शर्मिंदा किया जाएगा। 
विज्ञापन


थरूर की टीम ने लगाया था चुनाव संचालन में अनियमितता का आरोप
भाजपा नेता की ओर से यह ताजा हमला थरूर की टीम की ओर से पार्टी के मुख्य चुनाव प्राधिकरण को लिखे पत्र के बाद किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पत्र में उन्होंने उत्तर प्रदेश में चुनाव के संचालन में 'अत्यंत गंभीर अनियमितताओं' को चिह्नित किया था। टीम ने यह भी मांग की थी राज्य के सभी वोटों को अवैध माना जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर ने दी खरगे को बधाई
हालांकि, खरगे नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद केरल के सांसद ने उन्हें जीत पर बधाई दी। थरूर ने कहा, पार्टी प्रतिनिधियों का फैसला अंतिम होता है और मैं इसे विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। ऐसी पार्टी का सदस्य होना सौभाग्य की बात है, जो अपने कार्यकर्ताओं को अपना अध्यक्ष चुनने की अनुमति देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed